मुंबई : 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 मतदाता कर सकेंगे मतदान... राज्य भर में बनाए गए हैं 1 लाख 427 मतदान केंद्र

Mumbai: 9 crore 70 lakh 25 thousand 119 voters will be able to vote... 1 lakh 427 polling stations have been set up across the state

मुंबई : 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 मतदाता कर सकेंगे मतदान... राज्य भर में बनाए गए हैं 1 लाख 427 मतदान केंद्र

इनमें से 67 हजार 557 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। राज्य में कुल 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 5 करोड़ 22 लाख 739 पुरुष मतदाता, 4 करोड़ 69 लाख 96 हजार 279 महिला मतदाता और 6 हजार 101 किन्नर मतदाताओं का समावेश है। मतदान के लिए 2 लाख 21 हजार 60 बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा।

मुंबई : महाराष्ट्र 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए बुधवार को मतदान होगा। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी के बीच है। विधानसभा की सभा सीटों के साथ ही लोकसभा की नांदेड़ सीट पर उप-चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा। शाम को 6 बजे मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाताओं को टोकन नंबर दिए जाएंगे। इससे उन्हें मतदान का मौका मिल सकेगा। राज्य भर में 1 लाख 427 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी।

इनमें से 67 हजार 557 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी। राज्य में कुल 9 करोड़ 70 लाख 25 हजार 119 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 5 करोड़ 22 लाख 739 पुरुष मतदाता, 4 करोड़ 69 लाख 96 हजार 279 महिला मतदाता और 6 हजार 101 किन्नर मतदाताओं का समावेश है। मतदान के लिए 2 लाख 21 हजार 60 बैलेट यूनिट का इस्तेमाल होगा।

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

इस चुनाव में कुल 4,136 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें 2,086 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोक्कलिंगम ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया है। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Read More पनवेल : जनता दरबार में निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया

अब घर खरीदारों की सुरक्षा के लिए वेबसाइटों को महारेरा पोर्टल से जोड़ने का भी निर्देश 2.20 लाख बोतल स्याही की व्यवस्था इस चुनाव में मतदाताओं के बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाने के लिए लगभग 2 लाख 20 हजार 520 बोतल स्याही की व्यवस्था की गई है।

Read More सोलापुर में भूकंप के झटके; भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 रही

426 बूथ संभालेंगी महिलाएं केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश पर राज्य में 426 मतदान केंद्रों को महिला कर्मी नियंत्रित करेंगी। यानी इन मतदान केंद्रों को महिलाएं संचालित (महिला बूथ) करेंगी। 1950 पर करें शिकायत चुनाव के बारे में मतदाताओं को जानकारी देने और उनके शिकायतों के निपटारे के लिए राज्य और जिला स्तर पर 1950 नंबर की टोल फ्री सुविधा शुरू की गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल की टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

Read More मुंबई : एक्सप्रेसवे की टोल और लम्बाई ट्रेन यात्रा के खर्चे से भी ज्यादा

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में लगे झटके के बाद महायुति सरकार ने महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना समेत कई लोकलुभावन योजनाओं को लागू किया है। दूसरी ओर मराठा आरक्षण, मराठा-ओबीसी आरक्षण, धनगर आरक्षण, किसान आत्महत्या, सोयाबीन और प्याज के किसानों की समस्या समेत कई मुद्दे प्रचार के दौरान छाए थे। ऐसे में मतदाता की ओर सभी की निगाहंा लगी हुई हैं।