नागपुर : ओयो हाेटल में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप... पुलिस जांच में जुटी

Nagpur: There was a stir after the dead body of a girl was found in Oyo Hotel... Police started investigation

नागपुर : ओयो हाेटल में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप... पुलिस जांच में जुटी

ओयो के होटल से एक युवती शव मिलने से हड़कंप मच गया। नागपुर पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारण का अब पता नहीं चला है। लेकिन हत्या, आत्महत्या या किसी वजह से मौत का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अुनसार नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र के जयवंत नगर स्थित ओयो के एक होटल में संदिग्ध हालत में एक युवती का शव मिलने के बाद खलबली मच गई। मृतक की पहचान महालगांव, कापसी निवासी श्रुति संजय मीरे के तौर पर हुई।

नागपुर:  ओयो के होटल से एक युवती शव मिलने से हड़कंप मच गया। नागपुर पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारण का अब पता नहीं चला है। लेकिन हत्या, आत्महत्या या किसी वजह से मौत का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अुनसार नागपुर के अजनी थाना क्षेत्र के जयवंत नगर स्थित ओयो के एक होटल में संदिग्ध हालत में एक युवती का शव मिलने के बाद खलबली मच गई। मृतक की पहचान महालगांव, कापसी निवासी श्रुति संजय मीरे के तौर पर हुई।

जयवंत नगर में ओयो का होटल एनएस विल्ला है। 13 नवंबर की रात करीब 9.30 बजे एक युवती होटल के कमरा नंबर 103 में आकर रुकी। उसने आईडी के तौर पर आधार कार्ड दिया। इसमें उसका नाम रुचिका जयंता वाघमारे (22) निवासी मिलिंद नगर, पांचपावली था। शनिवार सुबह अजनी पुलिस थाने में इस युवती का एक दोस्त नरसाला निवासी राहुल सुधाकर कोगरे (36) पहुंचा। उसने बताया कि ओयो होटल के कमरे में उसकी दोस्त मृत पड़ी है।

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जांच में पता चला कि युवती ने होटल में जाली आधार कार्ड दिया था। पुलिस को होटल के कमरे से कुछ मेडिकल डॉक्यूमेंट और दवाइयां मिलीं। समझा जा रहा है कि वह किसी घातक बीमारी से ग्रसित थी। इसी के चलते उसकी मौत हुई।

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि इसमें हत्या का भी शक जताया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पर मौत के असली कारण का पता लग सकता है।

Read More महाराष्ट्र : सड़क हादसों में मृतकों में से ८७ प्रतिशत महिलाएं; राष्ट्रीय महमार्गों पर दुर्घटनाएं ज्यादा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश