पालघर लिंचिग सांप्रदायिक नही : उद्धव ठाकरे

पालघर लिंचिग सांप्रदायिक नही : उद्धव ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने की घटना को सांप्रदायिक रंग देने का विवाद बढ़ गया है। इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। उद्धव ठाकरे ने अमित शाह से अनुरोध किया है कि वे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जो पालघर जिले में भीड़ द्वारा तीन लोगों की पीट-पीट कर मान दिए जाने के मामले को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। उद्धव ठाकरे का यह भी दावा है कि शाह भी मानते हैं कि यह सांप्रदायिक मामला नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते गुरुवार की रात को पालघर के पास लोगों की एक भीड़ ने तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इनमें से दो लोग साधु थे और किसी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने गुजरात के सूरत जा रहे थे। ये लोग मुंबई के कांदिवली इलाके के रहने वाले थे। इस सिलसिले में पुलिस ने एक सौ से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और राज्य सरकार ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्भाग्य से इस घटना को सोशल मीडिया में हिंदू-मुस्लिम का रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि मरने वाले और मारने वाले दोनों एक ही धर्म को मानने वाले हैं।

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

बहरहाल, उद्धव ठाकरे ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सोमवार को उन्हें अमित शाह का फोन आया था और उन्होंने खुद मामले में किसी तरह के सांप्रदायिक पहलू के नहीं होने की बात कही थी। उद्धव ने कहा- मैंने उनसे उन लोगों पर कार्रवाई करने के लिए अनुरोध किया जो पालघर भीड़ हत्या मामले को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं, जो तथ्यात्मक रूप से गलत है। मैंने उन्हें यह भी बताया कि मेरी सरकार निश्चित रूप से षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है।

Read More मुंब्रा रेलवे स्टेशन ट्रैक के पास आग; तुरंत काबू पा लिया गया

मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि तीन लोगों की भीड़ द्वारा हत्या के मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रविवार देर रात ट्विट कर कहा- पालघर मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उन सभी आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार किया है, जिन्होंने दो साधुओं, एक वाहन चालक और पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि हमलावर और पालघर भीड़ हत्या में मारे गए लोग अलग-अलग धर्मों के नहीं थे।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

उन्होंने रविवार को एक ट्विट में कहा- मैंने महाराष्ट्र पुलिस को आदेश दिया है कि समाज या सोशल मीडिया में सांप्रदायिक नफरत को भड़काने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा- पुलिस ने पालघर में सूरत जा रहे तीन लोगों की हत्या में शामिल 101 लोगों को हिरासत में लिया है। मैंने इन हत्याओं की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

Tags: