समृद्धि हाईवे पर भीषण सड़क हादसा , तीन लोगों की हुई मौत

Horrible road accident on Samriddhi Highway, three people died

समृद्धि हाईवे पर भीषण सड़क हादसा , तीन लोगों की हुई मौत

Maharashtra : समृद्धि हाईवे अपनी खूबियों के लिए जाना जाता है, लेकिन जब से यह बना है तभी से यह हाईवे एक्सीडेंट के लिए भी जाना जाने लगा है. एक बार फिर इस हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है. एक तेज रफ़्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई. जिसके कारण कार के सामने का आधा हिस्सा ट्रक में घुस गया. यह सड़क हादसा वाशिम के समृद्धि हाईवे के Nagpur लेन पर खड़े ट्रक से कार टकराने के कारण हुआ. इस हादसे में कार के सामने का भाग बिलकुल चकनाचूर हो गया है.

इस भीषण हादसे में कार में बैठे तीन लोगों की मौकें पर मौत हो गई. बताया जा रहा है की यह घटना Malegaon के रिधोरा इंटरचेंज के पास हुई है. इस कार में से तीन मृतकों में से कार के पीछे के एक मृतक को मालेगांव के ग्रामीण हॉस्पिटल में भेजा गया है. कार के आगे की सीट पर बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति का शव कार में ही फंसे होने के कारण जेसीबी की मदद से उसे निकाला गया.

Read More समस्तीपुर का युवक मुंबई में गिरफ्तार, ISI से लिंक के आरोप में ATS की कार्रवाई

कार की हालत इतनी खराब है की शव को काटकर भी निकालने की नौबत आ सकती है यह भी बताया जा रहा है की यह कार Amravatiजिले की है, लेकिन अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. इस कार से तीन लोग सफ़र कर रहे थे. इस घटना के बाद मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची हैं. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Read More मुंबई : हाजी अली में मिला दुर्लभ समुद्री स्लग, भारत में पहली बार दिखा

 

Read More मुंबई : महिला पेट्रोल कर्मी को नकली बंदूक दिखाकर लूट, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Tags: