मुंबई मनपा को नहीं मिल रहे ठेकेदार... पांचवी बार बढ़ानी पड़ रही टेंडर की तारीख
Mumbai Municipal Corporation is not getting contractors... tender date has to be extended for the fifth time
शहर के लिए रोड वे ने ठेका भरा था, लेकिन ठेकेदार ने समय पर काम नहीं किया। मनपा ने इसके लिए ठेकेदार पर 56 करोड़ का दंड लगाकर ठेकेदार का ठेका रद्द कर दिया। मनपा अब इस काम के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की। मनपा ने डेढ़ माह पूर्व से टेंडर प्रक्रिया शुरु की लेकिन मनपा को ठेकेदार नहीं मिला रहा हैं।
मुंबई : देश की सबसे बड़ी महानगर पालिका की आज ऐसी हालत हो गई है कि मनपा को ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। मुंबई की सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए सीमेंट कंक्रीट करने का निणर्य लिया था। शहर की सड़क को निर्माण करने के लिए मनपा को ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। मनपा ने गुरुवार को 5 वीं बार टेंडर की तारीख बढ़ाई है।
शहर की सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का ठेका मनपा ने वर्ष 2023 में दिया था। शहर के लिए रोड वे ने ठेका भरा था, लेकिन ठेकेदार ने समय पर काम नहीं किया। मनपा ने इसके लिए ठेकेदार पर 56 करोड़ का दंड लगाकर ठेकेदार का ठेका रद्द कर दिया। मनपा अब इस काम के लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की। मनपा ने डेढ़ माह पूर्व से टेंडर प्रक्रिया शुरु की लेकिन मनपा को ठेकेदार नहीं मिला रहा हैं।
Comment List