पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह... पत्नी की हत्या कर शव को मकान में दफनाया

Used to doubt his wife's character... murdered his wife and buried her body in the house.

पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह... पत्नी की हत्या कर शव को मकान में दफनाया

गणेशपुरी पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक धर्मराज सोनके ने कहा," पुलिस के एक गश्ती दल को सूचना मिली कि अंबरनाथ की निवासी ज्योत्सना शेलार पांच मार्च से लापता है। रिश्तेदारों ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।" पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ सुराग मिले, जिसके आधार पर महिला के पति दिगंबर शेलार को हिरासत में ले लिया गया।

ठाणे : ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित रूप से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर उसके शव को एक जर्जर मकान में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भिवंडी तालुका के गांव अंगांव से शव को बरामद कर लिया गया है।

गणेशपुरी पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक धर्मराज सोनके ने कहा," पुलिस के एक गश्ती दल को सूचना मिली कि अंबरनाथ की निवासी ज्योत्सना शेलार पांच मार्च से लापता है। रिश्तेदारों ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।" पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ सुराग मिले, जिसके आधार पर महिला के पति दिगंबर शेलार को हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के बाद उसने स्वीकार लिया कि उसने ही पत्नी की हत्या कर उसका शव अपने पैतृक गांव अंगांव के एक जर्जर घर में दफना दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शादी के बाद कुछ महीनों तक ही दोनों साथ रहे। जब पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इससे तंग होकर महिला ने उसके साथ रहना बंद कर दिया और अंबरनाथ में अपने मायके चली गई। पांच मार्च को आरोपी उससे मिला और उसे अपने साथ गांव चलने को कहा।

पुलिस ने बताया कि गांव पहुंचने पर उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी, और शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर महिला के शव को दफनाई हुई जगह से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि 12 दिन बाद बाहर निकाला गया शव सड़ चुका है और उसे पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जे जे अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

भिवंडी में IPL पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 लोग गिरफ्तार भिवंडी में IPL पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 लोग गिरफ्तार
भिवंडी के एक होटल में छापेमारी कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और...
नासिक जिले में साढ़े पांच करोड़ की शराब... ड्रग्स जब्त !
मुंबई में कांग्रेस बनाम कांग्रेस? बीजेपी ने अभी तक उम्मीदवार की नहीं की घोषणा...
पनवेल/ शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर साढ़े बाईस लाख की ठगी !
भायंदर / सॉलिड वेस्ट प्लांट में आग लगने से उत्तन में आम के पेड़ों पर पड़ा असर...
संतोष परब हमला मामले में नितेश राणे को दी गई जमानत रद्द...  राज्य सरकार की याचिका पर HC ने राणे को जारी किया नोटिस
मुंबई आईआईटी मनपा के 300 इंजीनियरों को देगी ट्रेनिंग... सड़कों को सीमेंटेड करने में मिलेगी मदद

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media