... अब तक महाराष्ट्र में हुआ लगभग 440 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

... Till now about 440 lakh quintals of sugar has been produced in Maharashtra.

... अब तक महाराष्ट्र में हुआ लगभग 440 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

चीनी उत्पादन में पिछले सीजन के मुकाबले गिरावट नजर आ रही है। पिछले सीजन के मुकाबले 07 जनवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में 96.68 लाख क्विंटल (9.68 लाख टन) की गिरावट आयी है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 07 जनवरी, 20243 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में पिछले सीजन के मुकाबले गिरावट नजर आ रही है। पिछले सीजन के मुकाबले 07 जनवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में 96.68 लाख क्विंटल (9.68 लाख टन) की गिरावट आयी है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 07 जनवरी, 20243 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है।

जिसमे 97 सहकारी एवं 100 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 483.2 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 439.86 लाख क्विंटल (43.98 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.1 प्रतिशत है।

Read More महाराष्ट्र सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निलंबित करने की निंदा की

पिछले सीजन में इसी समय 202 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 566.97 लाख टन गन्ना पेराई कर 536.54 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 47 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 07 जनवरी, 2024 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 105.15 लाख टन गन्ना पेराई कर 88.13 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

Read More मुंबई : एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई बीएमसी चुनावों से पहले शिवसेना-यूबीटी के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार?

और यहाँ चीनी रिकवरी 8.38 प्रतिशत है। राज्य में सबसे कम अमरावती और नागपुर विभाग में चीनी मिलों ने पेराई शुरू किया है। अमरावती और नागपुर विभाग में प्रत्येक 3 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू किया है।

Read More महाराष्ट्र में 5,127 करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश