70 फीसदी लोग चाहते हैं फिर CM बनें केजरीवाल, मनोज तिवारी को मात्र 1 फीसदी

70 फीसदी लोग चाहते हैं फिर CM बनें केजरीवाल, मनोज तिवारी को मात्र 1 फीसदी

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. 8 फरवरी को सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 11 फरवरी को आएगा. इसके साथ ही एक सर्वे में सामने आया है कि राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं में मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ही हैं.

आईएएनएस-सीवोटर दिल्ली पोल ट्रैकर(IANS-CVoter Delhi Poll Tracker Survey) के सर्वेक्षण में सामने आया है कि सीएम केजरीवाल के पांच साल के काम से यहां की जनता खुश है और वह एक बार फिर उनको राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है. बड़ी बात यह है कि ऐसा मानने वालों की संख्या लगभग 70 फीसदी है. दूसरी तरफ दिल्ली बीजेपी के प्रदेश मनोज तिवारी इस रेस में केजरीवाल के सामने टिकते भी नहीं हैं.

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा से दो दिन पहले यानि चार जनवरी को आईएएनएस-सीवोटर ने मतदाताओं से पूछा कि आप दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहेंगे? इस पर कुल नौ विकल्पों में सवाल पूछा गया. जिसमें 69.5 फीसदी मतदाताओं ने अरविंद केजरीवाल को अपने पसंदीदा मुख्यमंत्री के रूप मेंं चुना.

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

केजरीवाल के बाद जो दूसरे नंबर पर आते हैं वह हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता हर्षवर्धन. हर्षवर्धन को 10.7 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस के अजय माकन तीसरे नंबर पर आते हैं, जिन्हें दिल्ली के 7.1 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं. सबसे चौंकाने वाली बात मनोज तिवारी के साथ रही, जिनको एक फीसदी लोग ही सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं.

Read More पालघर में बनेगा 150 बेड का ESIC अस्पताल, मात्र एक रुपए में मिली भूमि...

इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को 0.4 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. हालांकि वहीं दिल्ली के लोग प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे अधिक नरेंद्र मोदी को ही पसंद करते हैं. प्रधानमंत्री के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर 62 फीसदी से ज्यादा लोगों ने नरेंद्र मोदी को ही प्राथमिकता दी. दूसरे नंबर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम आया, जिन्हें 8 फीसदी लोग प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. 13,706 मतदाताओं से बात के आधार पर यह सर्वे किया गया.

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

Tags: