शिंदे सरकार पर साधा निशाना;  'बूढ़ा नहीं हूं, अभी भी कुछ लोगों को सीधा कर सकता हूं' - शरद पवार

Targeted at Shinde government; 'I am not old, I can still set some people straight' - Sharad Pawar

शिंदे सरकार पर साधा निशाना;  'बूढ़ा नहीं हूं, अभी भी कुछ लोगों को सीधा कर सकता हूं' - शरद पवार

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि मैं बूढ़ा नहीं हुआ हूं। मुझमें अब भी कुछ लोगों को सीधा करने की ताकत है।

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि मैं बूढ़ा नहीं हुआ हूं। मुझमें अब भी कुछ लोगों को सीधा करने की ताकत है। पुणे की हवेली तहसील के चारकोली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह लोगों को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि मुझे आपसे शिकायत है। आप सभी अपने भाषणों में इस बात पर जोर देते रहते हैं कि मैं 83 साल का हूं, मैं 84 साल का हूं। मैं बूढ़ा नहीं हुआ हूं। मेरे पास कुछ लोगों को सीधा करने की ताकत है। आप चिंता मत करें। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को किसानों से कोई लगाव नहीं है।

Read More नागपुर : बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे पहुंचा दिया जेल 


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की मदद करने के स्थान पर बाधा उत्पन्न कर रही है। गौरतलब है कि शरद पवार के भतीजे अजीत पवार कई विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो चुके हैं।

Read More मुंबई : मराठी का मुद्दा एक बार फिर उठाकर राज ठाकरे को क्या बीएमसी चुनाव में जीत मिलेगी?

इसके बाद शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विभाजित हो गई है।
एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद अजीत पवार ने कहा था कि उनके चाचा बूढ़े हो गए हैं और उन्हें अगली पीढ़ी को पार्टी की कमान संभालने का रास्ता बनाना होगा।

Read More नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या