मीरा-भायंदर में 9 साल साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 11 दिनों से थी तलाश

Accused of raping a 9 year old girl in Mira-Bhayander arrested from Varanasi, was wanted for 11 days

मीरा-भायंदर में 9 साल साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 11 दिनों से थी तलाश

दुष्कर्म के आरोपी विशाल की गिरफ्तारी यूपी-एसटीएफ की वाराणसी इकाई और महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर, वसई-विरार की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। दुष्कर्म का आरोपी विशाल अपने भाई व पिता के साथ मुंबई में रहता था और कंप्यूटर पार्ट्स की डिलीवरी का काम करता था।

मुंबई : मीरा-भायंदर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के 11 दिन पुराने मामले में वांछित मिर्जापुर जिले के कछवा थाना के बारीपुर बरैनी निवासी विशाल कन्नौजिया को शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 की तरफ जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया।

दुष्कर्म के आरोपी विशाल की गिरफ्तारी यूपी-एसटीएफ की वाराणसी इकाई और महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर, वसई-विरार की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। दुष्कर्म का आरोपी विशाल अपने भाई व पिता के साथ मुंबई में रहता था और कंप्यूटर पार्ट्स की डिलीवरी का काम करता था।

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

आरोप है कि बीते 14 नवंबर को रास्ते में सुनसान जगह पर 9 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ विशाल ने दुष्कर्म किया और फिर वहां से भाग गया था।

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत

यूपी-एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुंबई में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी विशाल मिर्जापुर और वाराणसी में अलग-अलग जगह छुप कर रह रहा है।

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से शनिवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर कैंट थाने की पुलिस को सौंपा गया है। महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर, वसई-विरार की पुलिस उसे अदालत की अनुमति से ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी।

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार