... फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति में सबकुछ बेसुरा है - मुख्यमंत्री शिंदे

... At present everything is dissonant in Maharashtra politics - Chief Minister Shinde

... फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति में सबकुछ बेसुरा है -   मुख्यमंत्री शिंदे

शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) की गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे शिंदे ने अपने गृह क्षेत्र ठाणे में भारत रत्न लता मंगेशकर संगीत विद्यालय का भूमि पूजन किया और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा, “दुनिया ने लता मंगेशकर का युग देखा है, जिसमें उन्होंने अपने समृद्ध गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।”

ठाणे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को राजनीति की वर्तमान स्थिति को बेसुरा करार दिया। शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) की गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे शिंदे ने अपने गृह क्षेत्र ठाणे में भारत रत्न लता मंगेशकर संगीत विद्यालय का भूमि पूजन किया और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा, “दुनिया ने लता मंगेशकर का युग देखा है, जिसमें उन्होंने अपने समृद्ध गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।”

दिवंगत लता मंगेशकर की सराहना करते हुए शिंदे ने कहा, “विभिन्न युग हुए हैं और इस कलियुग के दौरान, लता-युग आया। वह देश का गौरव हैं। उनके गीत अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।” मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “हर सुबह कुछ कौवे कांव-कांव करना शुरू कर देते हैं और दिनभर ऐसा करते रहते हैं। वे माहौल खराब करते हैं। उनके कारण ध्वनि प्रदूषण बढ़ गया है। फिलहाल राजनीति में सबकुछ बेसुरा है।” 

Read More मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 25 जनवरी से शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन - मनोज जरांगे

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन