दो मोटरसाइकिल सवारों ने महिला की1.8 लाख रुपये की सोने की 2 चेन छीनी...

Two motorcycle riders snatched two gold chains worth Rs 1.8 lakh from a woman...

दो मोटरसाइकिल सवारों ने महिला की1.8 लाख रुपये की सोने की 2 चेन छीनी...

ठाणे जिले में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने 75 वर्षीय एक महिला की 1.8 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे : ठाणे जिले में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने 75 वर्षीय एक महिला की 1.8 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भिवंडी सिटी पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को सुबह उस वक्त हुई जब महिला और उसके दो रिश्तेदार (करीब 60 वर्ष) इलाके में मुरलीधर मंदिर के दर्शन के लिए एक ऑटो लेने की कोशिश कर रहे थे।

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि दो आदमी मोटरसाइकिल पर आए और पीछे बैठे व्यक्ति ने महिला की 1.8 लाख रुपये मूल्य की सोने की दो चेन छीन ली।

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल की गति तेज कर भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक