मोबाइल ऐप के जरिए ‘लाइव पोर्न शो’ प्रसारित करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार...
Mumbai Police arrested two women for broadcasting 'live porn show' through mobile app.
वर्सोवा पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, उन्हें गूगल प्ले स्टोर पर ‘पीहू ऑफिशियल ऐप’ नाम के एक मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में इनपुट मिला था कि इस पर लाइव सेक्स प्रसारण किया जाता है और इसके लिए लोगों से 1,000 से 10,000 रुपये तक का शुल्क लिया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद, वर्सोवा पुलिस ने रविवार (5 नवंबर) को मामले के सिलसिले में वर्सोवा के फोर बंगला की एक इमारत में एक फ्लैट पर छापा मारा।
मुंबई : मोबाइल ऐप के जरिए ‘लाइव पोर्न शो’ प्रसारित करने में कथित संलिप्तता के आरोप में मुंबई पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में ऐप के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।
वर्सोवा पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, उन्हें गूगल प्ले स्टोर पर ‘पीहू ऑफिशियल ऐप’ नाम के एक मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में इनपुट मिला था कि इस पर लाइव सेक्स प्रसारण किया जाता है और इसके लिए लोगों से 1,000 से 10,000 रुपये तक का शुल्क लिया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद, वर्सोवा पुलिस ने रविवार (5 नवंबर) को मामले के सिलसिले में वर्सोवा के फोर बंगला की एक इमारत में एक फ्लैट पर छापा मारा।
छापेमारी में मुंबई पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 20 वर्षीय तनीषा राजेश कनौजिया, 27 वर्षीय रुद्र नारायण राउत और 34 वर्षीय तमन्ना आरिफ खान का नाम शामिल है। इन सभी को ऐप के संचालन में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एक अधिकारी के हवाले से, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अश्लील हरकतें करने, युवाओं को अश्लील सामग्री बेचने और अश्लीलता में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है।