महाराष्ट्र के रायगढ़ में दवा कंपनी में लगी आग... 5 लोग घायल 

Fire breaks out in pharmaceutical company in Raigarh, Maharashtra... 5 people injured

महाराष्ट्र के रायगढ़ में दवा कंपनी में लगी आग... 5 लोग घायल 

इनमें से पांच गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और दमकल के वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया, जो अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दवा कंपनी में आग लगने और इसके बाद विस्फोट होने की घटना में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि महाड एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित कंपनी में आग सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी जिसके बाद परिसर में रखे रसायन से भरे ड्रमों में विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त फैक्टरी के अंदर कर्मी मौजूद थे। इनमें से पांच गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और दमकल के वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया, जो अब भी जारी है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Read More  हिंगोली : बेमौसम बारिश से किसानों को खासा नुकसान