फोन हैकिंग मामला : सरकार ने एपल को भेजा नोटिस...
Phone hacking case: Government sent notice to Apple...
इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने पत्रकारों और विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग से जुड़े थ्रेट नोटिफिकेशन मामले में एपल को नोटिस भेजा है। IT सचिव एस कृष्णन ने कहा कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मामले की जांच कर रही है। इसी हफ्ते 31 अक्टूबर को TMC सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत विपक्षी दलों के कई लीडर्स और कुछ जर्नलिस्ट को एपल से एक नोटिफिकेशन मिला था।
नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने पत्रकारों और विपक्षी नेताओं के फोन हैकिंग से जुड़े थ्रेट नोटिफिकेशन मामले में एपल को नोटिस भेजा है। IT सचिव एस कृष्णन ने कहा कि इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मामले की जांच कर रही है। इसी हफ्ते 31 अक्टूबर को TMC सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत विपक्षी दलों के कई लीडर्स और कुछ जर्नलिस्ट को एपल से एक नोटिफिकेशन मिला था।
इसमें कहा गया- एपल को लगता है कि आपको स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी एपल ID से जुड़े आईफोन को रिमोटली कॉम्प्रोमाइज करने यानी हैक करने की कोशिश की जा रही है।
यदि आपका डिवाइस किसी स्टेट-स्पॉन्सर्ड अटैक से कॉम्प्रोमाइज हुआ है, तो वो आपका सेंसिटिव डेटा, कम्युनिकेशन और कैमरा और माइक्रोफोन तक एक्सेस कर सकते हैं। यह संभव है कि यह एक फॉल्स अलार्म हो, लेकिन इस चेतावनी को गंभीरता से लें।


