एनसीपी कोटे के मंत्री का बड़ा दावा... अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए शुरू कर दिया काम

NCP quota minister's big claim... work started to make Ajit Pawar the Chief Minister

एनसीपी कोटे के मंत्री का बड़ा दावा... अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए शुरू कर दिया काम

राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम का कहना है कि उन्होंने अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है. जिसके बाद से ही महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है. धर्मराव बाबा अत्राम के अनुसार उन्होंने अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरे राज्य में दौरे करने शुरू कर दिए हैं. जिससे आगामी चुनाव में एनसीपी की सीटों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जा सके.

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में एनसीपी नेता और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. कभी उनकी नाराजगी को लेकर तो कभी उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज होती रहती हैं. अक्सर एनसीपी के कार्यकर्ता अजित पवार को भविष्य में राज्य का भावी मुख्यमंत्री के तौर पर बताते नजर आते हैं. ऐसे में राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम ने एक बार फिर अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर बयान दिया है.

दरअसल राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम का कहना है कि उन्होंने अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है. जिसके बाद से ही महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है. धर्मराव बाबा अत्राम के अनुसार उन्होंने अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरे राज्य में दौरे करने शुरू कर दिए हैं. जिससे आगामी चुनाव में एनसीपी की सीटों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जा सके.

Read More  नवी मुंबई : सेवानिवृत्त और दिवंगत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के बच्चों को रोजगार के अवसर

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से एक पुराना वीडियो ट्वीट किया गया था. जिसमें देवेन्द्र फड़णवीस को मैं फिर आऊंगा के संदेश के साथ देखा गया, जिसके चलते महाराष्ट्र की राजनीति में बहस छिड़ गई. फिलहाल बीजेपी की ओर से उस ट्वीट को हटा लिया गया. वहीं अब एनसीपी नेता धर्मराव बाबा अत्राम का कहना है कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहते हैं, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है. 

Read More नागपुर : शिक्षक भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी हिरासत में; 580 फर्जी शिक्षकों पर संकट के बादल

धर्मराव बाबा अत्राम के अनुसार महाराष्ट्र में एनसीपी की सीटों को बढ़ाने के लिए उन्होंने राज्य का दौरा शुरू कर दिया है. इस बीच उन्होंने बताया कि जल्दी ही अजित पवार विदर्भ का दौरा करेंगे. बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में अजित पवार को मुख्यमंत्रई बनाए जाने की चर्चा के बीच धर्मराव बाबा अत्राम ने कहा था कि हम ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश करेंगे, जिससे की अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाया जा सके.

Read More लातूर: कांस्टेबल कर रहा ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन; 11 किलो 66 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त, 14 दिन की पुलिस हिरासत