महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा... अनियंत्रित होकर पलटी बस, पांच की मौत 22 घायल

Horrific road accident in Beed, Maharashtra... Bus overturns out of control, five killed, 22 injured

महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा... अनियंत्रित होकर पलटी बस, पांच की मौत 22 घायल

महाराष्ट्र के बीड में बुधवार-गुरुवार को दो भीषण सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक हादसा गुरुवार सुबह करीब करीब छह बजे आष्टा-फाटा रोड पर हुआ, जब मुंबई से बीड जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस का कहना है कि बस की गति तेज थी और अचानक से ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से चार बीड के निवासी थे और एक यवतमाल का निवासी था।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के बीड में बुधवार-गुरुवार को दो भीषण सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक हादसा गुरुवार सुबह करीब करीब छह बजे आष्टा-फाटा रोड पर हुआ, जब मुंबई से बीड जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस का कहना है कि बस की गति तेज थी और अचानक से ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से चार बीड के निवासी थे और एक यवतमाल का निवासी था।

हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं। खबर के अनुसार, एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गुरुवार सुबह को हुआ। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीड में धामनगांव-अहमदनगर रोड पर अंभोरा में तेज रफ्तार से जा रही एक एम्बुलेंस एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में, एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस अहमदनगर जा रही थी।

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति

उसके चालक और दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल चिकित्सक की अहमदनगर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डॉ राजेश झिनझुरके (35) और एंबुलेंस के चालक भरत लोखंडे (35) के रूप में हुई है जो आष्टी के रहने वाले हैं जबकि अन्य दो मृतक मनोज तिरपुडे और पप्पू तिरखुंडे पाथर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Read More महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिवसीय विशेष अधिवेशन शनिवार से शुरू होगा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा
मुंबई : फ़्लाइट में देरी के बीच एयरपोर्ट के अंदर लाइव म्यूज़िकल से यात्रियों का मनोरंजन
मुंबई : मेट्रो ने अपनी सुरक्षा और संचालन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम 
मुंबई : फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मुंबई पुलिस ने बड़ा गिरोह पकड़ा
मुंबई : इंडिगो एयरलाइन का संकट;  चेक-इन किए गए सामान के गुम होने की शिकायत 
मुंबई : यात्रियों ने ट्रेनों की ओर रुख किया; सेकंड एसी और फर्स्ट एसी क्लास पर यात्रियों की झुका, दोनों ही क्लास में रिग्रेट