भिवंडी में 18 लाख का प्रतिबंधित गुटखा सहित 44 लाख का माल जब्त , ट्रक चालक गिरफ्तार

Goods worth Rs 44 lakh including banned gutkha worth Rs 18 lakh seized in Bhiwandi, truck driver arrested

भिवंडी में 18 लाख का प्रतिबंधित गुटखा सहित 44 लाख का माल जब्त , ट्रक चालक गिरफ्तार

मुस्तकीम खान 



Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

भिवंडी ।। भिवंडी अंतर्गत आने वाले नासिक हाइवे पर स्थित मानकोली नाके के पास से पुलिस ने 18 लाख रुपए पर प्रतिबंधित गुटखा ले जा रही एक ट्रक सहित 44 लाख 53 हजार 600 रुपये का माल जब्त किया है।इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि उसके दो साथी फरार हो गए हैं।जिन पर केस दर्ज कर पुलिस ने यह गुटका कहां से आया था तथा यह कहां जा रहा था ? इसकी छानबीन में जुट गई है।

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे


             नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक मदन बल्लाल को 9 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे ठाणे-नासिक हाईवे पर मानकोली ब्रिज के पास से प्रतिबंधित गुटखा के परिवहन के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस द्वारा वहां जाल बिछा कर संदिग्ध आयशर ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीसी 7948 को रोक कर जब उसकी जांच की उसमे 67 बोरिया प्रतिबंधित गुटखा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 18 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही ट्रक समेत 44 लाख 53 हजार 600 रुपये का माल और 1 मोबाइल फोन जब्त किया है और ट्रक चालक चेतन लाल, को गिरफ्तार कर लिया।जबकि उसके दो अन्य साथी शौकत और सुशील मौका पाकर फरार होने में कामयाब हो गए।पुलिस

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत


सिपाही जनार्दन बंदगर की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने तीन लोगों पर आईपीसी की धारा 328, 188, 272, 273 सहित खाद्य और सुरक्षा अधिनियम 2006 और 2011 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को अदालत में पेश किया।जिसे कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।साथ ही पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश पुलीस सरगर्मी से कर रही है।मामले की जांच सपोनी विट्ठल बढ़े कर रहे हैं।

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

Tags: