PFI पर NIA का बड़ा एक्शन, दिल्ली-यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में कई ठिकानों पर छापेमारी

NIA's big action on PFI, raids at many places in Delhi-UP, Maharashtra and Rajasthan

PFI पर NIA का बड़ा एक्शन, दिल्ली-यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान में कई ठिकानों पर छापेमारी

 

प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) संगठन के खिलाफ एक और कार्रवाई में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और महाराष्ट्र में कई स्थानों पर तलाशी ली। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी एजेंसी के केस नंबर 31/2022 में की गई, जो पीएफआई और उसके नेताओं और कैडरों की हिंसक और गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता से संबंधित है, जो पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में इसी उद्देश्य से इकट्ठे हुए थे।

Read More मुंबई: मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने पर गैर-मराठी भाषी समुदायों के लोगों पर किया हमला ; पांच घटनाओं की सूची

हालांकि, एनआईए के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। मामला शुरू में 12 जुलाई, 2022 को फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर के रूप में दर्ज किया गया था और पिछले साल 22 जुलाई को एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया था। 

Read More नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या

राजस्थान में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

Read More डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

ताजा जानकारी के मुताबिक राजस्थान में भी मंगलवार देर रात एनआईए की कई टीमों ने अचानक कई ठिकानों पर छापेमारी की । एनआईए की छापेमारी की खबर लगते ही लोगों में हड़कंप मच गया । सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के टोंक, कोटा और गंगापुर सहित कई जगहों पर एनआईए की छापेमारी की सूचना हैृ। सुरक्षा के लिहाज से एनआईए टीमों ने स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया है । कई संदिग्ध को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल मामले को लेकर ठिकानों से मिले दस्तावेजों और आईटी गैजेट्स का खंगाला जा रहा है। 

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

तमिलनाडु में भी एनआईए के छापे

उधर, तमिलनाडु में भी एनआईए छापे की खबर है। जानकारी के मुताबिक एनआईए ने मदुरै में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें कि पीएफआई को पिछले साल आतंकवाद विरोधी गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम (UAPA) के तहत बैन कर दिया गया था।

Tags: