गांधी के विचारों को जनजन तक पहुचाना नई नस्ल की ज़िम्मेदारी है

It is the responsibility of the new breed to convey Gandhi's ideas to the common people - Geneal

गांधी के विचारों को जनजन तक पहुचाना नई नस्ल की ज़िम्मेदारी है

मुस्तकीम खान 

 

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

 भिवंडी ।। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष इकबाल सिद्दीकी की तरफ से भिवंडी शहर के टेमघर स्थित  "बेघर निवारा केंद्र" में रहने वाले लोगों के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर कर्नाटक प्रदेश की प्रभारी जीनल एन गाला ने कहा कि गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुचाना नई नस्ल की ज़िम्मेदारी है ।

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

गांधी जी ने समानता का अधिकार दिया था जिसमे सभी को बराबर का हक दिया जाए । गरीबो को सेवा करना और उनका सम्मान करना गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस कार्यक्रम में अब्दुल रहमान रज़वी, एमपीसीसी सदस्य जावेद फारुकी ,पुणे शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष यासीन शेख, रेहान खान, रिहाना अंसारी, अब्दुल जब्बार शेख ,जाकिर मोमिन ,अयाज अंसारी ,अनस अंसारी, मुजाहिद शेख ,रमजान अली आदि मौजूद रहे ।

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

Tags: