पूर्व एन्काउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के लिए राहत भरी खबर मिली जमानत

Relieving news for former encounter specialist Pradeep Sharma, got bail

पूर्व एन्काउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के लिए राहत भरी खबर मिली जमानत

मुंबई : मनसुख हिरेन हत्या प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय ने बड़ा आदेश दिया है। जिससे महाराष्ट्र पुलिस के पूर्व एन्काउंटर स्पेशलिस्ट रहे प्रदीप शर्मा को राहत मिली है। प्रदीप शर्मा हत्या प्रकरण में गिरफ्तार हैं और जेल में हैं।

प्रदीप शर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने सर्वोच्च न्यायालय में पक्ष रखा था। यह सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश ए.एस बोप की बेंच चल रही थी। जिसमें न्यायाधीश ने सुनवाई पूरी करते हुए आ सुरक्षित रख लिया था। जिस पर 23 अगस्त को आदेश आया है।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

मानवता के आधार पर जमानत

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत

प्रदीप शर्मा ( Pradeep Sharma) पिछले दो वर्षों से जेल में बंद हैं। इस बीच उनकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। उनकी गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी हुई थी। परंतु इससे उनकी समस्या बढ़ गई है। इसलिए प्रदीप शर्मा ने बॉम्बे उच्च न्यायालय (Bombay High Court) में जमानत के लिए याचिका की थी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इस आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने मानवता के आधार प्रदीप शर्मा को जमानत दी है।

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

इंटीलिया प्रकरण में आरोपी

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

प्रदीप शर्मा को मनसुख हिरेन हत्या प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। उद्योगपति मुकेश अंबानी (Industrialist Mukesh Ambani) के निवास एंटीलिया (Antilia ) के बाहर 2021 में विस्फोटक लदी गाड़ी खड़ी की गई थी। वह गाड़ी ठाणे के निवासी मनसुख हिरेन (Mansukh Hiren) की थी। इसके कुछ दिन बाद ही ठाणे क्रीक (Thane creek) से मनसुख हिरेन का शव बरामद हुआ था। इस हत्या की जांच में प्रमुख आरोपी सचिन वाझे (Sachin Vaze) के साथ प्रदीप शर्मा का भी नाम आया था।

Tags: