मुंबई जा रहे एक विमान में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Man arrested for molesting woman on a Mumbai-bound flight

मुंबई जा रहे एक विमान में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

 

मुंबई जा रहे एक विमान के एक यात्री को साथी महिला यात्री से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Read More मुंबई मालाबार हिल में सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंध लागू; 

मुंबई पुलिस के मुताबिक, रोहित श्रीवास्तव नाम का आरोपी दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में महिला यात्री (शिकायतकर्ता) के बगल में बैठा था, जब उसने उसके साथ मारपीट की।

Read More मुंबई : 'गंगा का जल शुद्ध है, पर क्या आपके विचार शुद्ध हैं?' - समाधान सरवणकर 

अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद महिला यात्री ने एयरलाइन स्टाफ से शिकायत की और फ्लाइट लैंड होने के बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन को भी घटना की जानकारी दी.

Read More मुंबई :  'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस; चाकू से हमला एक व्यक्ति की मौत

मुंबई पुलिस ने कहा, "आरोपी ने फ्लाइट में ही महिला को गलत तरीके से छुआ, जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत एयरलाइन स्टाफ से की। फ्लाइट के मुंबई में उतरने के कुछ देर बाद महिला यात्री ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी।"

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

इसके बाद मुंबई पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: