धूले में दो कारों को टक्‍कर मार ढाबे में जा घुसा ट्रक, 10 की मौत

Truck collides with two cars in Dhule, rams into dhaba, 10 killed

धूले में दो कारों को टक्‍कर मार ढाबे में जा घुसा ट्रक, 10 की मौत

धुले। धुले में मंगलवार को एक कंटेनर ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी और सड़क किनारे स्थित ढाबे और बस स्टॉप से जा टकराया। इससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मौके पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश शिरसाट ने बताया कि यह भयानक दुर्घटना दोपहर में पलासनेर गांव के पास हुई, जब सीमेंट की खेप से लदे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने नियंत्रण खो दिया।

Read More मुंबई : अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते ने मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

ट्रक ने ढाबे के बाहर खड़ी दो कारों में टक्कर मार दी, और फिर सीधे राजमार्ग पर बस-स्टॉप के पास ढाबे के अंदर जा घुसा।

Read More अमरावती : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन 

शिरसाट ने कहा, मृतकों में बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे दो नाबालिग स्कूली बच्चे और ट्रक की चपेट में आई कारों में सवार दो लोग भी शामिल हैं।

Read More महाराष्ट्र में वक्फ संपत्ति हड़पने वालों पर अब कड़े एक्शन की तैयारी

उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया जहां तीन की हालत 'गंभीर' बताई गई है और मौतों की संख्‍या बढ़ सकती है।

Read More मुंबई: अमित शाह से एकनाथ शिंदे ने जाहिर की वित्त मंत्रालय को लेकर नाराजगी

दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था।वरिष्ठ अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और राजमार्ग को सामान्य यातायात के लिए साफ कर दिया गया।

Tags: