ताडोबा वन रेंज में अब महिलाओं को मिलेगी सफारी चलाने की कमान, ट्रेनिंग की दी जा रही सुविधा

Women being trained to become TATR safari vehicle drivers....

ताडोबा वन रेंज में अब महिलाओं को मिलेगी सफारी चलाने की कमान, ट्रेनिंग की दी जा रही सुविधा

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में सफारी चलाने की कमान अब महिलाओं को मिलेगी।परियोजना के तहत 30 आदिवासी महिलाओं के पहले बैच को 25 जून को ट्रेनिंग दी गई और कोर्स पूरा होने के बाद सभी को ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाएगा।इस ट्रेनिंग से टीएटीआर के आसपास की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। बता दें ट्रेनिंग का सारा खर्च टीएटीआर द्वारा वहन किया जाएगा।

महाराष्ट्र के वन विभाग ने आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को रोजगार प्रदार करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में सफारी चलाने की कमान अब महिलाओं को मिलेगी। एक अधिकारी के मुताबिक, 30 आदिवासी महिलाओं के पहले बैच को 25 जून को ट्रेनिंग दी गई और कोर्स पूरा होने के बाद सभी को ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाएगा...Women being trained to become TATR safari vehicle drivers...

परियोजना का पहला चरण चंद्रपुर के ताडोबा वन रेंज के खुटवांडा गांव में शुरू किया गया था। कार्यक्रम में खुटवांडा, घोसरी, सीतारामपेठ की महिलाएं शामिल हुई। बाद में, कोलारा, सतारा, ब्राह्मणगांव, भामटेडी, कोंडेगांव और मोहरली जैसे गांवों को भी शामिल किया जाएगा....Women being trained to become TATR safari vehicle drivers...

Read More मुंबई: असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन विधेयक प्रति फाड़कर किया विरोध; एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने किया बचाव

download (77)

Read More महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - देवेंद्र फडणवीस

महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

इस ट्रेनिंग से टीएटीआर के आसपास की महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। बता दें, ट्रेनिंग का सारा खर्च टीएटीआर द्वारा वहन किया जाएगा। अधिकारी ने एक बयान में बताया कि पहले बैच के लिए हमें 84 आवेदन मिले थे और इसकी अब अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि एक प्राइवेट कंपनी चयनित महिलाओं को ड्राइविंग की ट्रेनिंग देगी जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी जमीन पर उनका टेस्ट लिया जाएगा....Women being trained to become TATR safari vehicle drivers....

Read More डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

राज्य की पहली परियोजना

यह परियोजना राज्य में अपनी तरह की पहली परियोजना है। इसका पूरा योगदान टीएटीआर के फील्ड निदेशक और वन संरक्षक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर को दिया जाता है। अधिकारी ने कहा, 'हमने इस परियोजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ग्रामीणों से बात की और इस बात पर जोर दिया कि बाघों की उपस्थिति के कारण रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। इसलिए, उन्हें वन्यजीवों का सम्मान करना चाहिए....Women being trained to become TATR safari vehicle drivers....

Read More चंद्रपुर : टाइगर के हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत