मुंबईकरों को वीकेंड पर मॉनसून ने दी Good News, शहर-उपनगरों में हुई बारिश, गर्मी से राहत

Delayed monsoon finally arrives in city IMD issues yellow alert...

मुंबईकरों को वीकेंड पर मॉनसून ने दी Good News, शहर-उपनगरों में हुई बारिश, गर्मी से राहत

शन‍िवार सुबह-सुबह हुई बारिश ने मुंबईवासियों को गर्मी से राहत दी। फिलहाल बारिश की रफ्तार कम होने के कारण मुंबई में सड़क और रेल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मौसम व‍िभाग ने मुंबई में आने वाले द‍िनों के ल‍िए बार‍िश का येलो अलर्ट जारी क‍िया है।

पिछले कई दिनों से जिस बारिश का इंतजार हो रहा था वह आखिरकार मुंबई में आ ही गई। शुक्रवार रात से मुंबई शहर और उपनगरों में हल्की बारिश हो रही है। उसके बाद शनिवार तड़के भी बारिश जारी रही। ऐसे में अनुमान लगाया गया कि आज का दिन भी राहत देने वाला रहेगा। सुबह हुई बारिश ने मुंबईवासियों को गर्मी से राहत दी। फिलहाल बारिश की रफ्तार कम होने के कारण मुंबई में सड़क और रेल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है...Delayed monsoon finally arrives in city IMD issues yellow alert...

download (62)

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

शनिवार होने की वजह से ज्यादातर मुंबईकरों को ऑफिस से एक दिन की छुट्टी है। लेकिन जिन लोगों को चौथे शनिवार को ऑफिस जाना है उन्हें अपने साथ छाता और रेनकोट रखना होगा। वीकेंड होने के कारण घूमने की योजना बना रहे लोग असमंजस में पड़ गए हैं। क्योंक‍ि अचानक आई बारिश ने योजना का पानी फेर द‍िया है। शनिवार-रविवार को पहली बारिश का योग बनने से कई लोगों ने इसी समय सैर पर निकलने का मन बनाया है......Delayed monsoon finally arrives in city IMD issues yellow alert...

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

इस बीच क्षेत्रीय मौसम विभाग ने 26-27 जून को मुंबई के लिए बार‍िश का येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह भी साफ किया कि मॉनसून 23 जून को विदर्भ के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है......Delayed monsoon finally arrives in city IMD issues yellow alert...

Read More मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी