मुंबई के मेट्रो स्टेशन पर लगेगा देश का सबसे ऊंचा एस्केलेटर, एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, जानिए पूरा प्लान

India’s Tallest Escalator To Be Installed At CSMIA Terminal 2 Metro Station....

मुंबई के मेट्रो स्टेशन पर लगेगा देश का सबसे ऊंचा एस्केलेटर, एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, जानिए पूरा प्लान

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मेट्रो का काम पूरी गति से शुरू है। अब इस दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित होने वाला है। यहां अब देश का सबसे ऊंचा एस्केलेटर लगाया जाने वाला है। इससे मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान हो जायेगा।

मेट्रो से सफर करने वाले हवाई यात्रियों को आसानी से एयरपोर्ट पहुंचाने की व्यवस्था कर मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर तक पहुंचाने के लिए एमएमआरसी ने CSMIA Terminal 2 metro station पर देश का सबसे ऊंचा एस्केलेटर लगाने का निर्णय लिया है। यह एस्केलेटर करीब छह मंजिला इमारत के इतना ऊंचा होगा। टी-2 सेशन का एस्केलेटर करीब 19.15 मीटर का होगा। मेट्रो को एयरपोर्ट से जोड़ने वाले इस स्टेशन पर 19.15 मीटर के कुल 8 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। एमएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार, मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर सबसे ऊंचा एस्केलेटर करीब 15 मीटर है, लेकिन मेट्रो-3 के टी-2 स्टेशन पर 19.15 मीटर ऊंचे एस्केलेटर लगने के बाद सबसे ऊंचे यात्री एस्केलेटर का कीर्तिमान एमएमआरसी के नाम दर्ज हो जाएगा (India’s Tallest Escalator)

download (11)

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

8 एस्केलेटर में से 4 एस्केलेटर लगाने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। 19.15 मीटर ऊंचे एस्केलेटर को स्टेशन परिसर में स्थापित करने (India’s Tallest Escalator) के लिए 250 टन की क्षमता वाली क्रेन का इस्तेमाल हो रहा है। कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज के बीच 33.5 किमी लंबा भूमिगत मेट्रो मार्ग तैयार किया जा रहा है।

मेट्रो का यह मार्ग जमीन की सतह से करीब 15 से 20 मीटर तैयार हो रहा है। एस्केलेटर की मदद से हवाई यात्री चंद मिनट में जमीन के भीतर से एयरपोर्ट परिसर के करीब तक पहुंच सकेंगे। मुंबई एयरपोर्ट देश का दूसरा सबसे व्यस्तम एयरपोर्ट है, यहां से रोजाना 950 से अधिक विमानों का संचालन होता है (India’s Tallest Escalator) हवाई यात्रियों के साथ ही एयरपोर्ट पर अपने परिजनों को छोड़ने के लिए भी सैकड़ों लोग एयरपोर्ट पहुंचते हैं।(India’s Tallest Escalator)

Read More मुंबई: 19 नागरिक वार्डों में पिछले एक दशक में आवारा कुत्तों की संख्या में 31.6% की गिरावट आई 

20 से 25 मिनट में पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे

मेट्रो-3 कॉरिडोर के बन जाने से दक्षिण मुंबई से हवाई यात्री 20 से 25 मिनट में एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। जबकि मौजूदा समय में दक्षिण मुंबई से एयरपोर्ट पहुंचने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुंबई एयरपोर्ट और नवी मुंबई एयरपोर्ट को भी मेट्रो के माध्यम से कनेक्ट किया जाएगा। दोनों एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए करीब 35 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मानखुर्द तक मेट्रो (India’s Tallest Escalator) के निर्माण का जिम्मा एमएमआरडीए के पास होगा। करीब 11 किमी (India’s Tallest Escalator) के मेट्रो मार्ग के निर्माण का जिम्मा सिडको के पास होगा। मेट्रो के इस मार्ग के बन जाने के बाद मुंबई एयरपोर्ट से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक केवल 30 से 40 मिनट में पहुंचना संभव होगा, जबकि मौजूदा समय में मुंबई से नवी मुंबई में बन रहे एयरपोर्ट पर सड़क से पहुंचने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगया है (India’s Tallest Escalator)

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

मेट्रो-3 कॉरिडोर का निर्माण कार्य 82 फीसदी तक पूरा हो चुका है। सरकर ने मेट्रो सेवा की शुरुआत दो फेज में करने का फैसला लिया है। इसके तहत दिसंबर 2023 में आरे से बीकेसी और बीकेसी से कफ परेड तक जून 2024 से सेवा शुरू करने की योजना है। वहीं मुंबई एयरपोर्ट और नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच बनने वाले मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण कार्य की शुरुआत अब तक नहीं हुई है। (India’s Tallest Escalator)