लगेज के एक्सट्रा पैसे देने पर बोली महिला- 'मेरे बैग में बम है', पुलिस ने किया गिरफ्तार

Woman pulls off fake bomb stunt at airport after tiff over check-in baggage

लगेज के एक्सट्रा पैसे देने पर बोली महिला- 'मेरे बैग में बम है', पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को एक महिला यात्री ने दावा किया कि वह अपने बैग में बम लेकर जा रही है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को एक महिला यात्री ने दावा किया कि वह अपने बैग में बम लेकर जा रही है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

मुंबई से कोलकाता जा रही महिला से सामान के लिए अतिरिक्त भुगतान करने को कहा गया था। जिसके बाद उसने बैग में बम होने की बात कही। एक अधिकारी ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि उसके सामान की तलाशी ली गई और उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला...Woman pulls off fake bomb stunt at airport.....

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

02_06_2023-bomb_on_mumbai_airport_23430258

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

उन्होंने कहा कि यह घटना 29 मई को हुई जब दक्षिण मुंबई की एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ अपनी मां से मिलने के लिए कोलकाता जाने वाली थी। चेक-इन काउंटर पर पहुंचने के बाद, उसने एक एयरलाइन कर्मचारी से बोर्डिंग पास मांगा और दो बैग कर्मचारियों को सौंप दिए।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

एयरलाइन के नियमों के अनुसार, प्रत्येक घरेलू यात्री के लिए अधिकतम 15 किलोग्राम वजन वाले एक बैग को चेक-इन करने की अनुमति है। चूंकि महिला के बैग का वजन कुल 22.05 किलोग्राम था, इसलिए उसे अतिरिक्त सामान के लिए भुगतान करने के लिए कहा गया।

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 

हालांकि, महिला ने कथित तौर पर अतिरिक्त वजन के लिए भुगतान करने से इनकार कर दिया और एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बहस करने लगी। अधिकारी ने बताया कि बाद में उसने दावा किया कि उसके एक बैग में बम है...Woman pulls off fake bomb stunt at airport...

हालांकि ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों ने उसके बैग की जांच की और उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया, लेकिन महिला के दावे से हवाईअड्डे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसके बाद महिला को सहार पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने उसके खिलाफ FIR दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला को अगले दिन अदालत में उपस्थित रहने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने मामले में चार्जशीट भी पेश की...Woman pulls off fake bomb stunt at airport...