महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, Direct Link से करें चेक

Maharashtra SSC 10th Result 2023 Declared....

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, Direct Link से करें चेक

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. नतीजे आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी किए गए हैं.

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. एसएससी में कुल 93.83 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है. रिजल्ट चेक करने का लिंक महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर दोपहर एक बजे एक्टिव किया जाएगा. उसके बाद एसएससी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स रोल नंबर के जरिए स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं...Maharashtra SSC 10th Result 2023 Declared....

एसससी परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च 2023 तक चली थी. एग्जाम के लिए करीब 15 लाख स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 8 लाख 44 हजार से अधिक लड़के और 7 लाख 33 हजार से अधिक लड़कियां शामिल रहीं. कुल 23013 स्कूलों में से 6844 ने शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है. इस साल एसएससी के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का रिजल्ट 95.87 प्रतिशत और लड़कों का 92.05 प्रतिशत रहा...Maharashtra SSC 10th Result 2023 Declared....

Read More नागपुर:  आग की घटना में पांच लोगों की मौत; पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

maharashtra-ssc-10th-result-2023-declared

Read More बैंकों में मराठी का इस्तेमाल करें...नहीं तो तेज होगा आंदोलन, राज ठाकरे की सीधी चेतावनी !

वहीं इस बार कोंकण डिवीजन ने सबसे अधिक 98.11 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया है, जबकि नागपुर डिवीजन का रिजल्ट सबसे कम 92.05 प्रतिशत रहा. पिछली बार महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी का रिजल्ट 96.94 फीसदी दर्ज किया गया था. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक 97.96 रहा, जबकि कुल 96.06 फीसदी लड़के पास हुए थे. बोर्ड इस बार भी 10वीं टाॅपर्स की लिस्ट नहीं जारी करेगा.

Read More लातूर: कांस्टेबल कर रहा ड्रग्स फैक्ट्री का संचालन; 11 किलो 66 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त, 14 दिन की पुलिस हिरासत

ऐसे चेक करें रिजल्ट
  • आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं.
  • SSC Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर दर्ज करें.
  • स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
इन वेबसाइट्स पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
  • mahahsscboard.in
  • msbshse.co.in
  • mh-ssc.ac.in

बता दें कि 2022 में 10वीं का रिजल्ट 17 जून को जारी किया गया था. इस बार परिणाम 2 जून को जारी किया गया. स्टूडेंट्स कुछ दिन बाद अपने स्कूल से मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं....Maharashtra SSC 10th Result 2023 Declared....

Read More नागपुर: 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली