धारावी में शख्स ने 20 साल की महिला को किया आग के हवाले, हालात नाजुक; आरोपी गिरफ्तार
Man sets 20-year-old woman on fire in Dharavi, situation critical; accused arrested
मुंबई के धारावी इलाके में आरोपी नंदकिशोर पटेल नाम के व्यक्ति ने 20 साल की महिला को आग के हवाले कर दिया। जिससे महिला 70 फीसदी जल गई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मुंबई के धारावी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धारावी इलाके में एक शख्स ने महिला को आग के हवाले कर दिया। उसने उसे मारने का प्रयास किया। आग में झुलसने के कारण महिला का हालत नाजूक बनी हुई है। वहीं, इस घटना को अंजाम देने के आरोप में नंदकिशोर पटेल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है...Man sets 20-year-old woman on fire in Dharavi...
मुंबई पुलिस ने बताया कि धारावी इलाके में एक शख्स ने 20 साल की महिला को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने फौरन महिला को सायन अस्पताल में भर्ती कर दिया। लेकिन, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि आग में झुलसने के कारण महिला 70 फीसदी जल गई है। हालांकि डॉक्टर लगातार महिला के इलाज में जुटे हुए हैं...Man sets 20-year-old woman on fire in Dharavi...
पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी नंदकिशोर पटेल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला को क्यों जलाया अभी इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है....Man sets 20-year-old woman on fire in Dharavi...
Comment List