मुंबई के लोगों को SMS के जरिए मिलेगा मौसम की जानकारी, मॉनसून को लेकर BMC की तैयारी
Mumbai people will get SMS alert about Moonson in their phone...
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निवासियों को मॉनसून के दौरान मौसम से जुड़ी अद्यतन जानकारी उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निवासियों को मॉनसून के दौरान मौसम से जुड़ी अद्यतन जानकारी उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी.
.jpeg)
बीएमसी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की जानकारी देने के वास्ते एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और उसके पास ऐसी प्रणाली है जिसके जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी उसी समय दी जा सकती है।
बीएमसी की ओर से बयान में कहा गया, ‘‘आपात स्थिति में नागरिकों को एसएमएस के जरिए सतर्क किया जाएगा।’’ बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने विभिन्न एजेंसियों के साथ आपदा प्रबंधन तथा मॉनसून से जुड़ी तैयारियों को लेकर एक बैठक की।


