Gyanvapi Mosque Case: 7 अगस्त तक टली सुनवाई, कार्बन डेटिंग पर जारी रहेगी रोक

Gyanvapi Mosque Case : SC stays Allahabad HC order allowing scientific survey of ‘Shivling’

Gyanvapi Mosque Case: 7 अगस्त तक टली सुनवाई, कार्बन डेटिंग पर जारी रहेगी रोक

आज (शुक्रवार) सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट में आज इलाहबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की अनुमति दी गई थी. हाईकोर्ट के कार्बन डेटिंग करने के आदेश पर मुस्लिम पक्ष के हुजैफा अहमदी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. अगली सुनवाई तक इस फैसले पर रोक लगा दी गई है.

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के ठीक सामने ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंगनुमा संरचना की कार्बन डेटिंग पर अगली सुनवाई तक रोक लग गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 मई को मॉर्डन तकनीक का इस्तेमाल कर, ज्ञानवापी मस्जिद में मिली संरचना की उम्र निर्धारित करने का आदेश दिया था. ज्ञानवापी मामले की सुनवाई 7 अगस्त तक टाल दी गई है.

download-4-22

Read More मुंबई हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगी महानगर पालिका...

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में पाए गए कथित 'शिवलिंग' की उम्र निर्धारित करने के लिए कार्बन डेटिंग सहित एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण को टाल दिया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली एक अपील के बाद सुनवाई की गई थी जिसमें पिछले साल एक वीडियोग्राफिक सर्वेक्षण के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पाए गए एक शिवलिंग के वैज्ञानिक सर्वेक्षण का निर्देश दिया गया था। जानकारी के मुताबिक केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ‘शिवलिंग’ के प्रस्तावित वैज्ञानिक सर्वेक्षण को फिलहाल के लिए स्थगित करने की दलील से सहमत हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई सात अगस्त तक के लिए टाल दी है। 

Read More 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

फिलहाल वैज्ञानिक सर्वेक्षण, ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ मस्जिद समिति की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, उत्तर प्रदेश को नोटिस जारी किये हैं। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि उसे इस मामले में सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है तथा उच्च न्यायालय के आदेश की बारीकी से जांच की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि ‘कार्बन डेटिंग’, अत्यधिक प्राचीन वस्‍तुओं की आयु जानने की विधि है, जिसमें उन वस्‍तुओं में मौजूद कार्बन की मात्रा को मापा जाता है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद वाराणसी की एक स्थानीय अदालत 16 मई को, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा पूरे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे कराने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई को राजी हो गई थी। 

Related Posts