धारावी में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया... फिर कर ली खुदकुशी

Husband burnt wife alive in Dharavi, then committed suicide

धारावी में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया... फिर कर ली खुदकुशी

धारावी इलाक़े ने में पति ने पत्नी को आग लगा दी और फिर ख़ुद आत्महत्या कर ली। ये घटना अशोक गली, नाइक नगर, धारावी की बताई जा रही है। इस हादसे में पति-पत्नी अनिल धूरिया व पिया धूरिया की मौत हो गई है। दोनों पति पत्नी धारावी में साथ रह रहे थे और बताया जा रहा है कि पति अनिल धूरिया शराब का आदी था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा भी होता था।

मुंबई : मुंबई के धारावी इलाक़े ने में पति ने पत्नी को आग लगा दी और फिर ख़ुद आत्महत्या कर ली। ये घटना अशोक गली, नाइक नगर, धारावी की बताई जा रही है। इस हादसे में पति-पत्नी अनिल धूरिया व पिया धूरिया की मौत हो गई है। दोनों पति पत्नी धारावी में साथ रह रहे थे और बताया जा रहा है कि पति अनिल धूरिया शराब का आदी था। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा भी होता था।

बुधवार शाम करीब 6 बजे अनिल का शराब के नशे में झगड़ा हो गया और प्रिया से मारपीट करने लगा। कहासुनी इस कदर बढ़ी कि अनिल ने नशे में प्रिया के शरीर पर मिट्टी का तोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद पर मिट्टी की तेल डाल लिया और आग लगा ली। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। पिया का गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम को डॉक्टरों ने ऐलान किया कि इलाज के दौरान पिया की भी मौत हो गई है। 

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या