मुंबई के मानखुर्द मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी... 2 दिनों के अंदर पकड़ाए आरोपी, महिला की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या

Big success for police in Mumbai's Mankhurd murder case... Accused caught within 2 days, woman was shot dead in public

मुंबई के मानखुर्द मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी... 2 दिनों के अंदर पकड़ाए आरोपी, महिला की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या

मृतक का नाम फरजाना इरफान शेख है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी थी। दरअसल बीते 29 अप्रैल की शाम मुंबई के मानखुर्द के इंदिरा नगर मंडल इलाके में दो परिवारों की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई थी। वहीं इस दौरान एक महिला के पति व बेटे ने की फायरिंग कर दी थी । जिससे फरजाना इरफान शेख के सीने में गोली लग गई।

मुंबई : महाराष्ट्र से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुंबई के मानखुर्द इलाके में बीते शनिवार को एक 31 वर्षीय मुस्लिम महिला की गोली मारकर कि गई हत्या के दो फरार आरोपियों को कल गिरफ्तार कर लिया गया है।  वहीं इन दोनों दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया गया है।  जानकारी दें कि मुंबई के मानखुर्द में दो परिवारों के बीच किसी बात पर विवाद होने के बाद मारपीट हुई और इसके बाद फायरिंग हुई।

मृतक का नाम फरजाना इरफान शेख है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी थी। दरअसल बीते 29 अप्रैल की शाम मुंबई के मानखुर्द के इंदिरा नगर मंडल इलाके में दो परिवारों की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई थी। वहीं इस दौरान एक महिला के पति व बेटे ने की फायरिंग कर दी थी । जिससे फरजाना इरफान शेख के सीने में गोली लग गई।

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

जिसके तुरंत बाद पीड़ित महिला को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बीते शनिवार 29 अप्रैल की शाम करीब 6:35 बजे कीथी। आरोपी की पहचान सोनू सिंह (उम्र 55) और उसका बेटा अतिस सिंह (25) के रूप में हुई थी। दोनों के खिलाफ अब मामला दर्ज किया गया है। ये दोनों महिला को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए थे। जिन्हें कल कल गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच के लिए मुंबई लाया गया है। 

Read More मुंबई: एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज दो साल तक के लिए बंद