खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ पर लगे आरोपों की जांच करनी चाहिए- पटोले

The allegations against Food and Drug Administration Minister Sanjay Rathod should be investigated - Patole

खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ पर लगे आरोपों की जांच करनी चाहिए- पटोले

दवा विक्रेताओं के संघ ने आरोप लगाया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ के कार्यालय में अधिकारी कोई भी काम करने के लिए बड़ी रकम की मांग करते हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने मांग की है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और संजय राठौड़ पर लगे आरोपों की जांच करनी चाहिए।

मुंबई : दवा विक्रेताओं के संघ ने आरोप लगाया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री संजय राठौड़ के कार्यालय में अधिकारी कोई भी काम करने के लिए बड़ी रकम की मांग करते हैं। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने मांग की है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और संजय राठौड़ पर लगे आरोपों की जांच करनी चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संजय राठौड़ के कार्यालय में पीएस, ओएसडी और अधिकारी मोटी रकम की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र स्टेट ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन का यह आरोप इस बात का एक अच्छा उदाहरण है कि भ्रष्टाचार का स्तर कहां तक चला गया है। मंत्रालय से ही पैसे की मांग की जा रही है, यह बेहद चिंताजनक है। संजय राठौड़ पर पहले जमीन घोटाले का आरोप लगा था लेकिन इस मामले की जांच नहीं हुई।

Read More नागपुर: 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार पर भी चरागाह भूमि घोटाले का आरोप है। सत्तार पर आरोप है कि उन्होंने वाशिम में चरागाह की ३७ एकड़ जमीन एक व्यक्ति को १५० करोड़ रुपए में दे दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को भ्रष्ट मंत्रियों का संरक्षण नहीं करना चाहिए लेकिन वे उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

Read More पुणे : गोखले संस्थान के सचिव धन के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार

पटोले ने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर में ५ एकड़ सरकारी जमीन १६ बिल्डरों को कम रेट पर लीज पर दी, जबकि वह जमीन झुग्गीवासियों के घर बनाने के लिए थी। इस जमीन की कीमत ८३ करोड़ से अधिक थी, लेकिन इस जमीन को १६ लोगों को २ करोड़ से कम के पट्टे पर देकर बहुत बड़ा घोटाला किया गया, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Read More मुंबई: अमित शाह से एकनाथ शिंदे ने जाहिर की वित्त मंत्रालय को लेकर नाराजगी

नई मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार कार्यक्रम के लिए १३ करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गर्इं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथी भी अब उनके नक्शेकदम पर चलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं, ऐसा भी पटोले ने कहा।

Read More मुंबई: थोरियम परमाणु रिएक्टर के विकास के लिए सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर

Tags: