महाराष्ट्र विधानसभा की 180 से 185 सीटें MVA को मिलेंगी - राउत
MVA will get 180 to 185 seats in Maharashtra Legislative Assembly – Raut
भाजपा जहां एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर सरकार चला रही है. वहीं एनसीपी के नेता अजीत पवार के पार्टी छोड़ने की खबरें भी खूब आ रही हैं. ऐसे में शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) नेता संजय राउत के आए दिन आ रहे बयान भी सियासत का पारा और गर्म कर दे रहे हैं. अजीत पवार उनके बयान को लेकर ऐतराज भी जता चुके हैं.
मुंबई : भाजपा जहां एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर सरकार चला रही है. वहीं एनसीपी के नेता अजीत पवार के पार्टी छोड़ने की खबरें भी खूब आ रही हैं. ऐसे में शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) नेता संजय राउत के आए दिन आ रहे बयान भी सियासत का पारा और गर्म कर दे रहे हैं. अजीत पवार उनके बयान को लेकर ऐतराज भी जता चुके हैं. ऐसे में अब संजय राउत ने दावा किया कि अगर महाराष्ट्र में आज चुनाव हों तो महा विकास आघाडी को राज्य में लोकसभा की कम से कम 40 सीटें और विधानसभा की 180 से 185 सीटें मिलेंगी.
उल्लेखनीय है कि एमवीएम में शिवसेना के साथ-साथ कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घटक हैं.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राउत ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को कम से कम 110 सीटों का नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि यह मौसम कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) का नहीं है. मैं बाजार में आज कोई कमल नहीं देख रहा हूं. बाजार में कई और फूल हैं और जल्द उनमें से आप कई को देखेंगे. राकांपा नेता अजीत पवार को लेकर लगाए जा रहे कयास पर राउत ने कहा कि पवार ने पत्रकारों से स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी से उनके अलग होने की खबर झूठी है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन घड़ी (राकांपा का चुनाव चिह्न), ऑपरेशन टॉर्च (शिवसेना यूबीटी का चुनाव चिह्न) ऑपरेशन पंजा (कांग्रेस का चुनाव चिह्न), राजनीति में सब कुछ संभव है.


