महाराष्ट्र के नागपुर में तीन साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला... सड़क पर घसीटा

A three-year-old boy was attacked by a pack of stray dogs in Maharashtra's Nagpur... dragged on the road

महाराष्ट्र के नागपुर में तीन साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला... सड़क पर घसीटा

नागपुर के वाठोडा थाना क्षेत्र के अनमोल नगर के शिवाजी पार्क इलाके में मंगलवार को एक और चौंकाने वाली घटना हुई, जिसमें सात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर उसके घर के सामने हमला कर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बच्चा बाहर खेल रहा था, तभी आवारा कुत्तों ने हमला किया और बच्चे को घसीटना शुरू कर दिया.

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नागपुर के वाठोडा थाना क्षेत्र के अनमोल नगर के शिवाजी पार्क इलाके में मंगलवार को एक और चौंकाने वाली घटना हुई, जिसमें सात आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर उसके घर के सामने हमला कर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बच्चा बाहर खेल रहा था, तभी आवारा कुत्तों ने हमला किया और बच्चे को घसीटना शुरू कर दिया.

एक महिला ने इस घटना को देखा और कुत्तों पर पत्थर फेंका और बच्चे को बचाया.  इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस वीडियो को देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. TOI में छपी एक खबर के अनुसार वाठोडा पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, तीन साल के बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है.”

Read More बीड़ : सस्पेंडेड पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंजीत कसाले ने गंभीर लगाए आरोप

यह भयानक घटना 11 अप्रैल को हुई थी और एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. कुत्ते के हमले की घटना में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं.आज से करीब एक महीने पहले नासिक के मालेगांव के लल्ले चौक से मदरसा जा रही 6 साल की बच्ची पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था. हमले में फातिमा नाम की लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी  और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Read More पनवेल : जनता दरबार में निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया

इस घटना का भी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था. सीसीटीवी फुटेज में दर्ज तारीख के मुताबिक ये घटना 28 फरवरी को नासिक के मालेगांव में सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर हुई थी. वीडियो फुटेज में आवारा कुत्ता 6 साल की बच्ची को नोचने से पहले उसकी ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. बच्ची पर हमला होते देख आसपास के लोग दौड़े-दौड़े बच्ची को बचाने पहुंचे और कुत्ते को भगाया.

Read More नागपुर: 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली

 

Read More नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या