पानी टैक्स बकाएदारों के लिए वसई-विरार शहर मनपा अपना रही दोहरी नीति..
Vasai-Virar City Municipal Corporation is adopting dual policy for water tax defaulters..
वसई-विरार शहर मनपा पानी टैक्स वसूली को लेकर दोहरी नीति अपना रही है, जहां एक तरफ छोटे बकाएदारों को बिना नोटिस जारी किए नल कनेक्शन काट रही है, वहीं क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं बड़े व्यवसाइयों से पानी टैक्स वसूली के लिए अलग ही नीति अपनाती दिख रही है। इन जनप्रतिनिधियों का कई वर्षों का पानी टैक्स बकाया होने के बावजूद उनका नल कनेक्शन नहीं काटती।
नालासोपारा : वसई-विरार शहर मनपा पानी टैक्स वसूली को लेकर दोहरी नीति अपना रही है, जहां एक तरफ छोटे बकाएदारों को बिना नोटिस जारी किए नल कनेक्शन काट रही है, वहीं क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं बड़े व्यवसाइयों से पानी टैक्स वसूली के लिए अलग ही नीति अपनाती दिख रही है। इन जनप्रतिनिधियों का कई वर्षों का पानी टैक्स बकाया होने के बावजूद उनका नल कनेक्शन नहीं काटती।
इसके साथ ही उन्होंने मनपा पर आरोप लगाया कि वसई विधायक हिठतेंद्र ठाकुर का चार वर्ष का जलकर बकाया है। उनका नल कनेक्शन को क्यों नही काटा गया। मनपा प्रभाग समिति () क्षेत्र में सौ से ज्यादा ऐसे बकायेदार हैं, जो या तो जनप्रतिनिधि हैं, या फिर बड़े व्यवसायी हैं। जिनके पास एक करोड़ से ज्यादा का पानी टेक्स बकाया हैं, लेकिन मनपा इन बकाएदारों को नजरअंदाज कर रही है, जबकि एक हजार रुपये के बकायेदार का नल कनेक्शन काट रही है।


