
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता को 1 करोड़ रूपये की रिश्वत देने के आरोप में डिजाइनर को 21 मार्च तक पुलिस हिरासत...
The designer has been sent to police custody till March 21 for allegedly giving a bribe of Rs 1 crore to Amrita, wife of Deputy CM Devendra Fadnavis.
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को एक करोड़ रूपये की रिश्वत देने के आरोप में पुलिस ने डिजाइनर अनीक्षा को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरोपी अनिक्षा जयसिंघानी को अब आगामी 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मुंबई : डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को एक करोड़ रूपये की रिश्वत देने के आरोप में पुलिस ने डिजाइनर अनीक्षा को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरोपी अनिक्षा जयसिंघानी को अब आगामी 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी दें कि, अमृता फडणवीस ने अपने फोन पर धमकी भरे कॉल और संदेश प्राप्त करने के बाद मुंबई स्थित डिजाइनर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
वहीं खुद अमृता फडणवीस ने अनिक्षा पर उन्हें एक करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। मालाबार हिल पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में अनिक्षा के पिता का भी नाम दर्ज किया गया है।वहीं पुलिस ने अनिक्षा और उसके पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।
Rokthok Lekhani Epaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List