मुंबई से पहुंचेगे नवी मुंबई 50 मिनट में.... बेलापुर से गेट वे ऑफ इंडिया तक वाटर टैक्सी आज से होगी शुरु
Navi Mumbai will reach from Mumbai in 50 minutes. Water taxi will start from Belapur to Gateway of India from today.
मुंबई में जल परिवहन को बढ़ावा देने का निर्णय महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने लिया है। मंगलवार से नवी मुंबई के बेलापुर और मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के बीच वाटर टैक्सी की शुरुआत होने जा रही है। बताया गया है कि निजी कंपनी के माध्यम से फ़ास्ट वाटर टैक्सी सेवा शुरू होगी।
मुंबई : मुंबई में जल परिवहन को बढ़ावा देने का निर्णय महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड और मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने लिया है। मंगलवार से नवी मुंबई के बेलापुर और मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के बीच वाटर टैक्सी की शुरुआत होने जा रही है। बताया गया है कि निजी कंपनी के माध्यम से फ़ास्ट वाटर टैक्सी सेवा शुरू होगी। इससे समुद्र मार्ग से लगभग 50 से 60 मिनट में बेलापुर से गेट वे ऑफ इंडिया पहुंचा जा सकेगा। इस समय सड़क मार्ग से दो घंटे और लोकल ट्रेन से डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लगता है।
गौरतलब है कि कुछ माह पहले डॉमेस्टिक क्रूज टर्मिनल (भाऊ का धक्का) से बेलापुर, जेएनपीटी, एलिफेंटा के बीच क्रूज सेवा शुरू की गई थी, लेकिन क्रूज टर्मिनल तक यात्रियों के लिए पर्याप्त यातायात की सुविधा नहीं होने से प्रतिसाद नहीं मिला। इस समय में कंपनी द्वारा टर्मिनल से केवल शनिवार और रविवार को ही वोट चलाई जा रही है। यात्रियों की कमी से परेशान कंपनी ने प्रशासन से टर्मिनल के बजाय गेट वे ऑफ इंडिया से सेवाएं शुरू करने की अनुमति देने की मांग की और उन्हें अनुमति मिल गई है।
200 यात्रियों की क्षमता वाली हाई स्पीड बोट मुंबई से मांडवा जलमार्ग पर चलेगी, वही नाव बेलापुर से गेटवे ऑफ इंडिया जलमार्ग पर संचालित की जाएगी। बेलापुर-गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई क्रूज टर्मिनल से मांडवा, मांडवा से मुंबई क्रूज टर्मिनल और गेटवे ऑफ इंडिया से बेलापुर तक रहेंगी। बेलापुर से गेट वे सुबह 8:30 बजे और गेट वे बेलापुर शाम 6:30 बजे दो फेरे होंगे। डबल डेकर बोट में निचले डेक के लिए 250 रुपए और ऊपरी डेक (बिजनेस क्लास ) के लिए 350 रुपए टिकट होगा।
बेलापुर रेलवे स्टेशन से बेलापुर जेटी तक शेयरिंग रिक्शा 10 रुपए में उपलब्ध हैं और गेटवे ऑफ इंडिया से चर्चगेट और सीएसटी, कैब शेयरिंग और बेस्ट से बसों के लिए यातायात का विकल्प देखते हुए इस वाटर टैक्सी के सफल होने की उम्मीद है।
गोवा में बनी यह डबल डेकर बोट वातानुकूलित है। यह नाव दो 750 हॉर्स पावर के वोल्वो पेंटा हाई स्पीड इंजन से लैस है। इस नाव में भूतल (इकोनॉमी क्लास) पर 139 यात्रियों और ऊपरी मंजिल (बिजनेस क्लास) पर 60 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है।


