महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक ही बिल्डिंग के 20 फ्लैट में चोरी... घटना से मची सनसनी

Theft in 20 flats of the same building in Raigarh, Maharashtra ... The incident created a sensation

महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक ही बिल्डिंग के 20 फ्लैट में चोरी... घटना से मची सनसनी

महाराष्ट्र में बढ़ रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसे में अब रायगढ़ जिल्हे के पेण से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जी हां वैसे तो चोरी के कई मामले तो आपने सुने होंगे, लेकिन आज हम जिस चोरी के घटना की बात कर रहे है वह बेहद चौंकाने वाली है। जी हां हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, पेण में एक-दो नहीं बल्कि बिल्डिंग के 20 फ्लैट में चोरी का मामला सामने आया है। 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में बढ़ रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसे में अब रायगढ़ जिल्हे के पेण से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जी हां वैसे तो चोरी के कई मामले तो आपने सुने होंगे, लेकिन आज हम जिस चोरी के घटना की बात कर रहे है वह बेहद चौंकाने वाली है। जी हां हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, पेण में एक-दो नहीं बल्कि बिल्डिंग के 20 फ्लैट में चोरी का मामला सामने आया है। 

चोरी के इस घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि पेन सिटी के चिंचपाड़ा रोड स्थित सोनल बिल्डिंग में चोरों ने 15 से 20 फ्लैट में सेंध लगा कर घर का सामान लूट लिया। दरअसल यह बिल्डिंग पुराना होने के कारण इसे निवासियों ने खाली कर दिया था।

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त

लेकिन बिल्डर से एग्रीमेंट करने के बाद कई लोगों ने यह सोचकर अपना सामान बिल्डिंग के अंदर रख दिया कि वे बिल्डिंग से सामान ले जा सकते हैं, चोरों ने मौका पाकर एक बार में 15 से 20 फ्लैट में चोरी कर ली है, जिससे हड़कंप मच गया है। नागरिक चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

बता दें कि अब इस घटना में चोरों ने कई फ्लैटों में सेंध लगाकर घर का सामान चोरी कर लिया है। इसमें बर्तन, गैस सिलेंडर, गैस ग्रिल, हीटर, अलमारी, पंखे, नल, वायरिंग, वितरण मीटर, लोहे की ग्रिल शामिल हैं। इससे रहवासियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इस चोरी की चौंकाने वाली घटना ने पेन में सनसनी मचा दी है। 

Read More मुंबई: थोरियम परमाणु रिएक्टर के विकास के लिए सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर