पालघर जिले में पत्नी की गला घोंटकर हत्या के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज...

A case has been registered against a man for strangulating his wife to death in Palghar district.

पालघर जिले में पत्नी की गला घोंटकर हत्या के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज...

पालघर जिले में पुलिस ने विरार के एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी 27 वर्षीय पत्नी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित का शव दंपति के विरार स्थित फ्लैट में 30 जनवरी को मिला था। पुलिस ने शुरू में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया था।

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने विरार के एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी 27 वर्षीय पत्नी की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित का शव दंपति के विरार स्थित फ्लैट में 30 जनवरी को मिला था। पुलिस ने शुरू में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया था।

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गला घोंटने की वजह से महिला की मौत हुई। उन्होंने बताया, ‘‘मौत के कारण के खुलासे के बाद विरार थाने में महिला के पति (30) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक