जेलर में मोहनलाल की एंट्री, रजनीकांत के साथ पहली बार

Mohanlal's entry in Jailor, first time with Rajinikanth

जेलर में मोहनलाल की एंट्री, रजनीकांत के साथ पहली बार

भारतीय सिनेमा के ख्यातनाम अभिनेता रजनीकांत इन दिनों अपनी अगली फिल्म जेलर को पूरा करने में लगे हुए हैं। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित रजनीकांत की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों की तरह एक और एक्शनपैक्ड फिल्म है। इस फिल्म में अब भारतीय सिनेमा के एक और नामचीन सितारे मोहनलाल की एंट्री हो गई है। हाल ही में सन पिक्चर्स ने जेलर के सेट से मोहनलाल की तस्वीर शेयर की थी, जो तुरन्त ही वायरल हो गई।

बताया जा रहा है कि जेलर में मोहनलाल कैमियो भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने दो दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। यह पहला मौका होगा जब रजनीकांत और मोहनलाल एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। जेलर का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं, जिनकी पिछली फिल्म थलापति विजय अभिनीत बीस्ट थी। बीस्ट को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद रजनीकांत ने उनकी फिल्म जेलर की पटकथा पर भरोसा जताया और उनके निर्देशन में काम करने को मंजूरी दी।

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएंगी। यह दूसरा मौका होगा जब ऐश्वर्या राय बच्चन रजनीकांत के साथ परदे पर दिखाई देंगी। इससे पहले उन्होंने 2010 में आई में निर्देशक शंकर की फिल्म रोबोट में रजनीकांत के साथ काम किया था। इस फिल्म में मोहनलाल के अतिरिक्त दक्षिण के एक और ख्यातनाम अभिनेता शिव राजकुमार को भी लिया गया है। सन पिक्चर से अपनी पिछली असफलता को देखते हुए जेलर को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए तीन सुपर सितारों को एक साथ परदे पर पेश करने का बीड़ा उठाया है।

Read More मुंब्रा रेलवे स्टेशन ट्रैक के पास आग; तुरंत काबू पा लिया गया

जहाँ तक रजनीकांत के काम की बात है तो जेलर के बाद चन्द्रमुखी-2 में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ राघव लॉरेंस और अनुष्का शेट्टी भी हैं। पी.वसु द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म चन्द्रमुखी वर्ष 2005 में प्रदर्शित हुई थी। चन्द्रमुखी-2 इसी फिल्म का सीक्वल है।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

Tags:

Related Posts