भिवंडी-वाडा रोड नदीनाका के पास बिजली के खंबे से टकराई बस... हादसे में पांच मेडिकल के विद्यार्थी हुए घायल, एक राहगीर की मौत

Bus collided with electric pole near Bhiwandi-Wada Road Nadinaka… Five medical students were injured in the accident, one passerby died

भिवंडी-वाडा रोड नदीनाका के पास बिजली के खंबे से टकराई बस... हादसे में पांच मेडिकल के विद्यार्थी हुए घायल, एक राहगीर की मौत

भिवंडी-वाडा रोड नदीनाका के पास बस का संतुलन बिगड़ कर बिजली खंबे से टकरा जाने से बस में बैठे होम्योपैथिक कॉलेज के पांच विद्यार्थी घायल हो गए और सड़क किनारे से पैदल जा रहे एक राहगीर की मौत हो गई है।

भिवंडी : भिवंडी-वाडा रोड नदीनाका के पास बस का संतुलन बिगड़ कर बिजली खंबे से टकरा जाने से बस में बैठे होम्योपैथिक कॉलेज के पांच विद्यार्थी घायल हो गए और सड़क किनारे से पैदल जा रहे एक राहगीर की मौत हो गई है। भिवंडी तालुका पुलिस ने घायल विद्यार्थियों को आईजीएम अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया और राहगीर के शव का पंचनामा के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,आनगांव दुगाड गांव में होम्योपैथिक कॉलेज के विद्यार्थियों को लेकर जाने वाली बस शेलार ग्राम पंचायत स्थित केशव नगर, संतोष डाइंग के पास संतुलन खोकर अचानक बिजली के खंबे से जा टकराई। बस खंभे में टकराने से बस में आगे सवार विद्यार्थियों को हाथ, शरीर में मामूली चोट लगी और सड़क किनारे से पैदल जा रहे संजय लाल बहादुर सिंह नामक पावरलूम मजदूर बस की चपेट में आ गया जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

बिजली खंबे की टक्कर से बस भी क्षतिग्रस्त हो गई है। भयवश बस चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। भिवंडी तालुका पुलिस बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश कर रही है। गौरतलब है कि भिवंडी वाड़ा मार्ग पर सड़क के मरम्मत का कार्य बेहद मंद गति से चल रहा है।

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

मार्ग निर्माण और मरम्मत करने वाले ठेकेदार मनमानी तरीके से काम कर रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह खोदे हुए गड्ढों को भरा नहीं गया है जिससे मार्ग पर मिट्टी टुकड़े का ढेर जमा होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और नित्य हादसे होते रहते हैं।

Read More धारावी रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत अपात्र घोषित होने वाले परिवारों के लिए खुशखबरी; 12 साल में ही रेंटल हाउसिंग के घर अपात्र परिवारों के नाम घर करने की घोषणा