कल्याण में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में शख्स गिरफ्तार...पहले 10 साल काट चुका जेल की सजा

Man arrested for raping and murdering a nine-year-old girl in Kalyan...having already spent 10 years in jail

कल्याण में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में शख्स गिरफ्तार...पहले 10 साल काट चुका जेल की सजा

ठाणे जिले के कल्याण में नौ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे : ठाणे जिले के कल्याण में नौ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी (32 वर्षीय) दुष्कर्म के एक मामले में दस साल की सजा पूरी करने के बाद 14 नवंबर को जेल से रिहा हुआ था। 

Read More मुंबई : फिल्म "फुले" के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई

उन्होंने बताया कि आरोपी भिवंडी के सोनाले का रहने वाला है। उसने एक दिसंबर लड़की को उसके पिता के पास सोते हुए देखा और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया, आरोपी को पकड़ने के लिए दस टीमों का गठन किया गया था। कुछ को मध्य प्रदेश और कुछ महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भेजा गया था। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जां के बाद हमने उसे सोनाले में पाया। 

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया