मुंबई को स्वच्छ बनाने के लिए मनपा ५ हजार स्वच्छता दूत करेगी नियुक्त...

Municipal Corporation will appoint 5000 cleanliness ambassadors to make Mumbai clean.

मुंबई को स्वच्छ बनाने के लिए मनपा ५ हजार स्वच्छता दूत करेगी नियुक्त...

महानगर मुंबई को स्वच्छ बनाने के लिए मनपा सतत प्रयास करती रहती है। गार्डन, समुद्र तट, सड़क, गलियां, सभी जगह मनपा के लोग साफ-सफाई करते हैं। लेकिन मुंबई की सफाई पर अब अधिक बल दिया जाएगा। इसके लिए मनपा ५ हजार स्वच्छता दूत नियुक्त करेगी, जो मनपा के स्वच्छता अभियान को सफल बनाएंगे।

मुंबई : महानगर मुंबई को स्वच्छ बनाने के लिए मनपा सतत प्रयास करती रहती है। गार्डन, समुद्र तट, सड़क, गलियां, सभी जगह मनपा के लोग साफ-सफाई करते हैं। लेकिन मुंबई की सफाई पर अब अधिक बल दिया जाएगा। इसके लिए मनपा ५ हजार स्वच्छता दूत नियुक्त करेगी, जो मनपा के स्वच्छता अभियान को सफल बनाएंगे।

दरअसल जी-२० की पहली बैठक मुंबई में आयोजित होगी। यहां कई देशों के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे इसीलिए मनपा मुंबई की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए स्वच्छता के लिए विशेष योजना बनाकर काम करेगी। अधिकारियों के अनुसार यह मुंबई के लिए सौभाग्य की बात है कि जी-२० जैसी महत्वपूर्ण सम्मेलन की बैठक के लिए मुंबई को चुना गया है।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

इसीलिए मुंबई को चमकाने और इसकी ब्रांडिंग के लिए मनपा ने जोर-शोर में काम शुरू किया है। इसके तहत मुंबई की सुंदरता में बदलाव लाने के लिए कई प्रकार से प्रयास किए जाएंगे। कई महत्वपूर्ण इमारतों को रोशनी से सराबोर किया जाएगा तो रास्ते, सड़कों, चौक को चकाचक किया जाएगा।

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

इनकी साफ- सफाई के साथ पेंटिंग कर नया लुक दिया जाएगा। समुद्र किनारों पर साफ-सफाई के साथ लेजर लाइट शो शुरू किया जाएगा। पुलों की सफाई के साथ पेंटिंग की जाएगी। सड़कों के किनारे सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई पट्टियों को भी पेंट किया जाएगा।

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

गार्डन, डिवाइडर, चौक को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। हाइवे व सड़कों पर ट्रैफिक कम करने के लिए सुरक्षा रक्षक तैनात किए जाएंगे। पुलिस कर्मचारियों की फेरी बढ़ाई जाएगी। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने इस संदर्भ में अधिकारियों की हाल ही में बैठक ली।

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

मनपा के अतिरिक्त आयुक्त आशीष शर्मा को इसकी प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से निर्देश के बाद मनपा ने मुंबई की स्वच्छता पर पूरा जोर दिया है। मनपा के अनुसार एक महीने में मुंबई की सुंदरता को नए रूप में लाने की चुनौती पर काम शुरू किया गया है।

Related Posts