उस्मानाबाद में लिव-इन पार्टनर की धमकी, ‘श्रद्धा के तो 35 टुकड़े हुए, तुम्हारे 70 करुंगा’...

Live-in partner threatened in Osmanabad, 'There are 35 pieces of Shraddha, you will do 70' ...

उस्मानाबाद में लिव-इन पार्टनर की धमकी, ‘श्रद्धा के तो 35 टुकड़े हुए, तुम्हारे 70 करुंगा’...

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी तक ठंडा भी नहीं हुआ कि एक नया मामला महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से आ गया है। यहां एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी महिला मित्र को 70 टुकड़े करने की धमकी दी है। उसने कहा कि आफताब ने तो श्रद्धा के केवल 35 टुकड़े ही किए थे, लेकिन वह 70 टुकड़े कर डालेगा।

उस्मानाबाद : दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी तक ठंडा भी नहीं हुआ कि एक नया मामला महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से आ गया है। यहां एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी महिला मित्र को 70 टुकड़े करने की धमकी दी है। उसने कहा कि आफताब ने तो श्रद्धा के केवल 35 टुकड़े ही किए थे, लेकिन वह 70 टुकड़े कर डालेगा।

महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अरशद सलीम मलिक के रूप में हुई है। आरोप है कि अरशद काफी समय से अपने महिला मित्र को प्रताड़ित कर रहा था।

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन 

महाराष्ट्र में धुले की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह आरोपी अरशद के साथ जुलाई 2021 से लिव इन में रह रही थी। लेकिन आरोपी 29 नवंबर से उसे प्रताड़ित कर रहा है। वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। उस समय आरोपी ने अपनी पहचान हरसाल माली के रूप में दी थी।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

आरोपी ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और धुले के जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने इस वारदात का एक वीडियो भी बनाया था। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने कई बार उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया, आखिरकार जुलाई 2021 में वह अमलनेर आए और लिवइन में रहने लगे। इसके बाद आरोपी का असली नाम पता चला था। बाद में वह दोनों उस्मानाबाद में रहने लगे। इसी दौरान आरोपी ने उसे 70 टुकड़े करने की धमकी दी है।

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

Related Posts