राज्य में खसरे का प्रकोप... अब तक 10 बच्चों की मौत, नासिक में मरीज मिलने से दहशत!

Measles outbreak in the state... 10 children died so far, panic after getting patient in Nashik!

राज्य में खसरे का प्रकोप... अब तक 10 बच्चों की मौत, नासिक में मरीज मिलने से दहशत!

मुंबई में खसरे का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शहर में खसरे के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इससे राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में खसरे से 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस बीच मुंबई के बाद अब नासिक शहर में भी खसरा के 4 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है।

मुंबई : मुंबई में खसरे का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शहर में खसरे के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इससे राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में खसरे से 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस बीच मुंबई के बाद अब नासिक शहर में भी खसरा के 4 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है।

महाराष्ट्र में खसरे के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शिंदे सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने इस संबंध में आज मंत्रालय में एक अहम बैठक बुलाई है। मुंबई में खसरे के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। गोवंडी में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई है। इसके साथ ही शहर में संदिग्ध खसरे से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इनमें से एक मौत मुंबई के बाहर ठाणे जिले के भिवंडी से हुई है।

बताया जा रहा है कि गोवंडी में एक डेढ़ साल की बच्ची को 3 नवंबर को बुखार और खांसी हुई। 5 नवंबर को उसके शरीर पर दाने निकल आए। 11 नवंबर को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे ICU में एडमिट किया गया। मुंबई में सोमवार खसरे के 24 नए मरीज मिले हैं। मुंबई के गोवंडी डिवीजन में सबसे ज्यादा 6 मरीज मिले हैं।

उसके बाद कुर्ला में 5, अंधेरी पूर्व में 3, प्रभादेवी, गोरेगांव और कांदिवली में दो-दो मामले सामने आये हैं. जबकि भायखला, माटुंगा, भांडुप, चेंबूर में एक-एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही खसरा मरीजों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। मुंबई में खसरे के संदिग्ध मरीजों की संख्या 3 हजार 208 है। इन संदिग्ध रोगियों को विटामिन ‘ए’ की दो खुराक दी जा रही है और उन पर निगरानी रखी जा रही है।

वर्तमान में खसरा से पीड़ित 26 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि एक मरीज को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। वहीं, खबर है कि मुंबई के बाद अब नासिक में भी खसरे के चार संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इन चारों संदिग्ध बच्चों के ब्लड सैंपल जांच के लिए मुंबई भेजे गए हैं. नासिक में खसरे का खतरा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग शहर में सर्वे करने की तैयारी कर रहा है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मलेरिया मरीजों की निगरानी करेगी बीएमसी निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मलेरिया मरीजों की निगरानी करेगी बीएमसी
महाराष्ट्र के मलेरिया रोगियों की वार्षिक संख्या का लगभग आधा हिस्सा मुंबई में रहता है; एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने...
35 वर्षीय महिला को गोरेगांव में डंपर ट्रक ने कुचल दिया
महराष्ट्र के 48 सीट में मुस्लिमों को टिकट न मिलने पर कांग्रेस के आरिफ नसीम खान ने प्रचार करने से किया इनकार
कांग्रेस को महिलाओं का सोना कभी छीनने नहीं देंगे - अमरावती से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा
डेढ़ साल में रिश्वत मामले में 27 पुलिसकर्मियों पर मामले दर्ज
कल्याण में सिर पर शराब की बोतल गिरने से छात्र गंभीर रूप से घायल...
डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर इंडिकेटर सिस्टम में गड़बड़ी के कारण एक महिला लोकल से प्लेटफॉर्म पर गिरी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media