प्रभास का वीडियो शेयर कर बुरा फंसा नेटफ्लिक्स, फैंस ने दी 'अनसब्सक्राइब' की धमकी...

Netflix got into trouble by sharing Prabhas's video, fans threatened to 'unsubscribe'...

प्रभास का वीडियो शेयर कर बुरा फंसा नेटफ्लिक्स, फैंस ने दी 'अनसब्सक्राइब' की धमकी...

प्रभास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले आदिपुरुष की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब उनकी फ्लॉप फिल्म 'साहो' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने प्रभास का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर किया है।

प्रभास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले आदिपुरुष की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब उनकी फ्लॉप फिल्म 'साहो' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने प्रभास का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर किया है।

हालांकि, फैंस अपने सुपरस्टर का मजाक उड़ता देख भड़क गए हैं। वह, नेटफ्लिक्स को अनसब्सक्राइब की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं फैस सोशल मीडिया पर 'अनसब्सक्राइब नेटफ्लिक्स' नाम का हैशटैग भी ट्रेंड करवा रहे हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि नेटफ्लिक्स ने प्रभास का वीडियो शेयर कर ऐसा क्या लिखा जो नटिजन इतना भड़क गए हैं? 

Read More मुंबई : जर्मन महिला ने दिल खोलकर भारत की तारीफ की; वायरल हुआ वीडियो 

नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'साहो' का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में प्रभास, एक ऊंचे पहाड़ से छलांग लगाते हुए किसी रॉकेट की तरह उड़ते हुए एक बैग को पकड़ने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कामू नीनया इनी अकी आपा?",

Read More मुंबई-दिल्‍ली एक्‍सप्रेस वे पर भाजपा नेता ने बनाए यौन संबंध... CCTV में बिना कपड़ों के हुआ कैद, Video वायरल

जिसका अंग्रेजी अनुवाद है,"व्हाट एक्शन इज दिस?" बता दें कि प्रभास के फैंस इस ट्वीट बेइज्जती के तौर पर देख रहे हैं। यही कारण है कि वह हैशटैग अनसब्सक्राइब नेटफ्लिक्स ट्रेंड करवा रहे हैं। बता दें कि नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने बाद में अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।

Read More मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी

ट्विटर पर फैंस पोस्ट शेयर कर प्रभास का सपोर्ट कर रहे हैं। एक फैन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ट्विटर पर एक बड़ी त्रासदी का सामना करने के लिए तैयार हो जाइए'। एक अन्य यूजर ने अपने ट्वीट पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह नेटफ्लिक्स का एप अनइंस्टॉल करते दिखाई दे रहा है।

Read More मुंबई : छेड़छाड़ की एक चौंकाने वाली घटना; अनजान आदमी ने काम से घर लौट रही 21 साल की एक महिला को रोका, पोर्न वीडियो दिखाया और मौके से भाग गया; आरोपी की तलाश शुरू

इस वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ’इस एप को छोड़ने का समय आ गया है। अब कभी यहां वापस नहीं आऊंगा और दोस्तों को भी इस खराब एप की सदस्यता न लेने की सलाह दूंगा’। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, 'बस बहुत हो गया हम आपकी मेम्बरशिप छोड़ रहे हैं।'