नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई... मुंबई से 120 करोड़ की एमडी ड्रग जब्त

Narcotic Control Bureau's big action... MD drug worth 120 crores seized from Mumbai

नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई... मुंबई से 120 करोड़ की एमडी ड्रग जब्त

मुंबई में एनसीबी ने एक ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। NCB ने यहां भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने छापे के दौरान 60 किलो MD ड्रग्स जब्त की। बरामद की गई ड्रग्स में से 10 किलो गुजरात से और 50 किलो मुंबई से सीज़ की गई।

मुंबई : मुंबई में एनसीबी ने एक ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। NCB ने यहां भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने छापे के दौरान 60 किलो MD ड्रग्स जब्त की। बरामद की गई ड्रग्स में से 10 किलो गुजरात से और 50 किलो मुंबई से सीज़ की गई।

मामले में एनसीबी ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 4 को गुजरात से और 2 को मुंबई से पकड़ा गया है। NCB ने गुजरात यूनिट के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन की। ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में 120 करोड़ बताई जा रही है।

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

NCB के उप महानिदेशक एसके सिंह ने बताया कि यह एमडी ड्रग मुंबई के एक गोदाम व जामनगर से जब्त की गई। खुफिया की सूचना पर गोदाम पर छापा मारा गया। एनसीबी ने इस मादक पदार्थ के तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

एनसीबी के डीडीजी सिंह ने बताया कि शुरुआती में जामनगर की नौसेना खुफिया इकाई ने एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त किए जाने की जानकारी दी थी। इस सूचना पर एनसीबी व नैवल इंटेलिजेंस यूनिट ने साझा रूप से काम किया। इस सूचना पर जामनगर से 10.350 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया गया।

Read More मुंबई : बीएमसी वसूलेगी रेजि़डेंशियल और कमर्शियल संस्थानों से कचरा शुल्क 

 

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा