उर्फी जावेद ने नाम भर के कपड़ों से ढका शरीर, वीडियो देख फैंस के उड़े होश...
Urfi Javed covered his body with clothes full of name, fans were blown away after watching the video.
सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इंटरनेट पर अपने बोल्ड अंदाज के मशहूर उर्फी अपने कपड़ों के साथ कुछ न कुछ प्रयोग करती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इंटरनेट पर अपने बोल्ड अंदाज के मशहूर उर्फी अपने कपड़ों के साथ कुछ न कुछ प्रयोग करती रहती हैं।
उनके इन प्रयोगों के चलते कई बार उन्हें आलोचनाओं और ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हालांकि, उर्फी इसके बाद भी लगातार अपने फैशन स्टाइल के साथ नए-नए एक्पेरिमेंट भी करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस एक बार फिर अपने अतरंगी अवतार में नजर आईं।
उर्फी ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। कुछ घंटे पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो में उर्फी एक बार फिर बोल्ड और अलग अवतार में नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में उर्फी हरे रंग की शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है।
साथ ही उसी कपड़े से उन्होंने अपने ऊपर के शरीर को हल्का सा ढका हुआ है। उर्फी का यह नया अवतार काफी बोल्ड है। अपने इस गेटअप के साथ उन्होंने बालों की पोनी टेल बना रखी है। वहीं, परफेक्ट मेकअप से उन्होंने अपने इस लुक को कम्प्लीट किया है।
उर्फी का यह नया लुक उनके कई फैंस को पसंद आ रहा है तो वहीं कई ऐसे भी हैं, जिन्हें उर्फी का यह फैशन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार उनके इस पोस्ट पर कमेंट कर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यही देखना बाकी रह गया था।
वहीं, एक ने लिखा, तुम्हारे अम्मी- अब्बा नहीं है क्या। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं हर बार इस अनफॉलो करना चाहता हूं, लेकिन फिर सोचता हूं कि ऐसा अतरंगी और अजीब फैशन और कहां देखने को मिलेगा।
इसके अलावा कई लोग उर्फी की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 62 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इससे पहले हाल ही में उर्फी का एक और लुक तेजी से वायरल हो रहा था।
इस वीडियो में वह सिर्फ हाथों में बाजू पहने नजर आ रही थीं। बता दें कि उर्फी जावेद बीते दिनों तेज बुखार और उल्टी के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं। हालांकि, अब सेहत में सुधार के बाद वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं।


